सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विवादित बयान
भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फिर एक बार ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर बवाल मच गया है।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं।
उन्होंने अपने एक हालिया बचान में ‘अजान’ को लेकर आपत्ति जताई है। इसका वीडियो इटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।
ज्ञात हो कि इससे पहले गायक सोनू निगम ने भी कुछ साल पहले अजान को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि लाउडस्पीकर की आवाज से उन्हें सुबह-सुबह काफी परेशानी होती है। इसके बाद इस बयान पर काफी विवाद भी हुआ था।
अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इस तरह का बयान जारी किया है। वहीं साधना भंग होने की बात भी कही है।
मालूम हो कि रामादलम के बैनर तले मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने पर बैरसिया में विजय उत्सव मनाया और शोभायात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी पहुंचीं।
वहीं मंच से आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सुबह पांच बजकर कुछ मिनट पर बहुत जोर-जोर से आवाजें आती हैं। वो आवाजें लगातार आती हैं। सबकी नींद हराम होती है।
कुछ बीमार होते हैं, उनको भी तकलीफ होती है। प्रज्ञा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि साधु-संन्यासियों की साधना का भी यही वक्त होता है और उनकी साधना भी में इससे परेशानी होती है।
इधर, साध्वी के बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भोपाल सांसद को ‘अजान’ से तकलीफ हो रही है। कभी उन्होंने गैस पीड़ितों की आवाज क्यों नहीं उठाई।
एम्स में गड़बड़ी के बारे में वे सिर्फ बाते करती रहीं, लेकिन कोई आवाज नहीं उठाई। वे इसलिए इस तरह के बयान देती हैं कक्योंकि वे भोपाल का विकास नहीं कर पाईं।
कोरोना के समय वे गायब रहीं। हर तरफ असफल हो गईं, इसलिए चर्चा में बने रहने के लिए वे इस तरह के बयान दे रही हैं।
You may also like
-
नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम
-
इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ
-
सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं का ऐतिहासिक कीर्तिमान
-
इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
