रॉबर्ट वाड्रा ने जांच एजेंसियों की लगातार पूछताछ के बाद कहा कि मैंने राजनीति नहीं कि इसलिए मुझे
परेशान किया जा रहा है, चुनाव लड़कर संसद ही जाना पड़ेगा
नई दिल्ली। गांधी-नेहरू परिवार के बाद अब वाड्रा परिवार भी राजनीति में उतरने को तैयार है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बेनामी संपत्ति के मामले में लगातार दो दिन पूछताछ किए जाने के बाद उनका यह बयान आया है।
वाड्रा ने कहा कि राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में न होने के बावजूद वे सियासी लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार जब भी मुश्किल में होती है, उन्हें पंचिंग बैग की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
वाड्रा ने लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली और अमेठी में प्रचार किया था। यहां से सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुनाव लड़े थे। मुरादाबाद में वाड्रा के लिए होर्डिंग्स भी लगाए गए। तब उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने अपना बचपन इस जगह पर बिताया है और यहां के लोग चाहते हैं कि वे यहां रहें।
गाँधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि ‘मैं ऐसे परिवार से हूं, जो कई पीढ़ियों से इस देश की सेवा करता आया है। इस परिवार के लोगों ने देश के लिए जान दी है। मैंने उन्हें देखा है। उनसे सीखा है। मुझे लगता है कि मुझे इसी ताकत के साथ लड़ने के लिए संसद में जाना होगा।
‘ वे बोले, ‘अब मुझे लगता है कि मैंने लंबे समय तक बाहर से लड़ाई लड़ी है। मैंने खुद को समझाया, लेकिन लगातार वे मुझे परेशान करते रहे। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि मैं राजनीति में नहीं हूं। मैं हमेशा राजनीति से दूर रहा।’
वाड्रा ने चुनाव लड़ने पर कहा कि मैं एक ऐसी जगह देखूंगा, जहां के लोग मुझे वोट देंगे और मैं उन लोगों की जिंदगी में फर्क ला सकता हूं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसमें परिवार की रजामंदी भी जरूरी होगी। पूरा परिवार, खास तौर से प्रियंका हमेशा मेरे फैसलों का सपोर्ट करती हैं। मैं पूरे परिवार के बारे में बात कर रहा हूं। जब वे इसके लिए हां कह देंगे, तो मैं राजनीति में आ सकता हूं।
You may also like
-
इंडिया AI समिट 2026: चीनी रोबोट को अपना बताने पर, गलगोटियास यूनिवर्सिटी को AI समिट से हटाया से गया
-
AI इंपैक्ट समिट 2026 में खराब प्लानिंग के चलते, Ashwini Vaishnaw ने मांगी माफी!
-
MP Assembly Budget Session 2026: आवारा कुत्तों के ‘आतंक’ पर घमासान, दूषित पानी और अनुपूरक बजट भी बने सियासी मुद्दे
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
