#politicswala report
दिल्ली। दिल्ली के चुनाव और उसके परिणाम दोनों चौंकाने वाले रहे हैं। वहीं अब दिल्ली की मुख्यमंत्री के ऐलान भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए हाई कमान का शुक्रिया करा और ऐलान किया मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’ उसे म्यूजियम बनाया जाएगा। वह जनता के खून-पसीने की कमाई का महल है। मैं उसे जनता को समर्पित करूंगी। जनता जाए और उसको देखे। उनके एहसास हो कि उनका पैसा कहां खर्च हुआ है। साथ ही शपथ के बाद उन्होंने यमुना मैया से आशीर्वाद लेने की बात भी कही।
दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।
कितना चुनौतीपूर्ण होगा नया सफर? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘देखिए चुनौतियां तो हर कार्य में होती है। दिल्ली 12 सालों में पिछड़ गई है। यह देश की जनता देख रही है। दिल्ली की जनता महसूस कर रही है। विकसित भारत और विकसित दिल्ली का विजन ही पूरा करना हमारा मकसद है। दिल्ली के विकास के लिए, विकसित दिल्ली का सपना हम पूरा करेंगे। ’
बीजेपी ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर वह दिल्ली की सत्ता पर काबिज होती है तो उनका मुख्यमंत्री शीशमहल में नहीं रहेगा। बीते दिनों दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंग्ला 4 सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाकर बनाया गया है। इसको रद्द कर किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथग्रहण के बाद इस बंगले में नहीं रहेगा।
चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा ऐलान किया था कि अगर बीजेपी की सरकार दिल्ली में बनती है तो बीजेपी का नया मुख्यमंत्री शीशमहल में नहीं रहेगा. उन्होंने कहा था कि हम इसको इसे जनता के देखने के लिए खोलेंगे, जिससे लोगों को पता चल सके कि शीशमहल कैसा दिखता है।
You may also like
-
कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 2 किश्तों का बकाया DA, लीव एनकैशमेंट और 15% पेंशन बढ़ोतरी का ऐलान
-
उत्तराखंड में निकाह के नियम होंगे सख्त, पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह नहीं; रजिस्टर्ड मौलवी ही कराएंगे निकाह
-
Bank Holidays 2026: 7 से 13 सितंबर तक 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
-
PM Kisan 24वीं किस्त का इंतजार, लैंड सीडिंग में चूक हुई तो अटक सकता है ₹2,000
-
ऑपरेशन सिंदूर में S-400 का दिखा दम, भारत रूस से खरीदेगा 5 और एयर डिफेंस सिस्टम
