पूर्ण बहुमत के साथ आएगी कांग्रेस
रामनगर। रामनगर में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर है। जनता यह जानती है और 2022 में इसका जवाब भाजपा को देगी।
पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नैनीताल जिले के रामनगर में पदयात्रा निकाली। लखनपुर से शुरू होकर पदयात्रा नगर पालिका के ग्रीन वैली पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि रामनगर से पदयात्रा का आगाज हो चुका है, जो प्रदेश के सभी जिलों और नगरों में जाएगी। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य महंगाई के मामले पर सरकार के नींद से जगाना है।
हरीश रावत ने कहा कि आज महंगाई की मार से परेशान जनता कांग्रेस साथ आ गई है। इस पदयात्रा का नाम ‘भाजपाई ढोलकी पोल खोल’ रखा है।
उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का मकसद महंगाई और बेरोजगारी का विरोध करना है। हरीश रावत ने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सत्ता में आएगी।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम रोज आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार का पतन निश्चित है। कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव मिटाकर एक हो जाएं और भाजपा की करनी और कथनी जनता को बताएं।
You may also like
-
NCR में प्रदूषण फैलाने वाले 191 उद्योग 24 घंटे में होंगे बंद, भूपेंद्र यादव का सख्त आदेश
-
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर!
-
UPI यूजर्स और दुकानदारों के लिए खुशखबरी! QR कोड और Soundbox पर मिलेंगे ₹750 तक
-
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर भारत को मिली बड़ी खुशखबरी, कारोबारियों को होगा बड़ा फायदा
-
8th Pay Commission: क्या अब हर 5 साल में बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन? उठी बड़ी मांग
