#politicswala report
Raja Raghuvanshi Murder Case- राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक और बड़ा सुबूत पुलिस के हाथ लग गया है।
केस के एक आरोपी शिलोम के पास से सोनम का लैपटॉप बरामद कर लिया गया है।
एसआईटी की टीम ने शिलोम जेम्स के इंदौर स्थित घर और रतलाम स्थित ससुराल में तलाशी ली थी।
शिलोम के घर से सोनम का लैपटॉप, गहने और पेनड्राइव जब्त किए गए हैं।
एसआईटी को शिलोम के ससुर मनोज गुप्ता पर भी शक है। अब मनोज से भी पूछताछ हो सकती है।
मेघालय पुलिस की इंदौर में लगातार सर्चिंग चल रही है।
ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच में जुटी शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी एक बार फिर मध्यप्रदेश में है।
टीम कॉन्ट्रेक्टर-ब्रोकर शिलोम जेम्स को लेकर उन सभी जगहों पर दबिश दे रही है, जहां मामले से जुड़े सबूत मिलने की संभावना है।
राजा रघुवंशी मर्डर केस- शिलोम के घर से सोनम का लैपटॉप और गहने बरामद
सोमवार को भी एसआईटी इंदौर में क्राइम ब्रांच के दफ्तर में शिलोम से पूछताछ करेगी ।
सूत्रों के मुताबिक, राजा हत्याकांड के बाद शिलोम कुछ लोगों से लगातार मोबाइल पर बात कर रहा था।
एसआईटी उन लोगों के बारे में जानकर उनसे पूछताछ करना चाहती है।
शिलोम के ससुराल से बैग बरामद
शिलॉन्ग एसआईटी की टीम ने शनिवार रात शिलोम के घर पहुंचकर उसकी पत्नी और बहन से पूछताछ की।
दूसरे दिन रविवार सुबह एसआईटी के सदस्य क्राइम ब्रांच की टीम शिलोम की पत्नी और साली के साथ रतलाम पहुंचे।
टीम ने यहां से एक बैग जब्त किया है। इसमें लैपटॉप होना बताया जा रहा है।
शिलोम जेम्स के ससुराल में पिछले 15 दिन से इस घर पर ताला लगा हुआ था।
यहां करीब 1 घंटे तलाशी के बाद शिलॉन्ग पुलिस शिलोम को लेकर वापस इंदौर रवाना हो गई।
शिलोम के गिरफ्तार होने के बाद से ही ससुर मनोज को इस मामले में अपना नाम आने का डर था। इसके चलते वो फरार हो गया।
शिलोम जेम्स मूल रूप से रतलाम का रहने वाला है। उसने प्रेम विवाह किया था।
वह इंदौर आकर किराए से रहने लगा। यहां हॉस्टल और बिल्डिंग किराए पर लेकर ठेके से चलाता था।
सूत्रों के मुताबिक, राजा हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सबसे ज्यादा सबूत उसके पास से ही जब्त किए गए हैं।
You may also like
-
UCC पर अमित शाह के ऐलान से NDA में हलचल, गृह मंत्री से मिलेंगे संजय झा; JDU रखेगी अपना पक्ष
-
अगस्त में थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, तेल-बिजली से लेकर खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी
-
2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल
-
दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम
-
हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद हुए कानूनी रूप से अलग
