Raebareli Mob Lynching: रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या के बाद विपक्षी दलों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर अपनी प्रतिकिया देते हुए गुस्सा जाहिर किया है।
उन्होंने कहा दलित युवक की निर्मम हत्या केवल एक इंसान की नहीं, बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है।
देश में नफरत, हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।
उन्होंने यह भी लिखा संविधान की जगह अब बुलडोजर ने ले ली है, इंसाफ की जगह डर ने।
लेकिन यह देश संविधान से चलेगा, भीड़ की सनक से नहीं।
भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है।
मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
इससे पहले रविवार रात को राहुल ने परिवार से फोन पर भी बात की थी।
कांग्रेस सांसद ने कहा था- परेशान मत होइए, कांग्रेस परिवार आपके साथ है।
रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ़ एक इंसान की नहीं – इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है।
आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और ग़रीब – हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज़ कमजोर है, जिसकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है, और जिसकी… pic.twitter.com/V0KtN4CHAQ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2025
दलित युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या
यह पूरा मामला रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गांव का है।
2 अक्टूबर को यहां दलित युवक हरिओम पासवान की हत्या मॉब लिंचिंग के जरिए हत्या हुई थी।
इसी दिन युवक को पीटने और उसकी लाश का एक वीडियो भी सामने आया था।
फिर 3 अक्टूबर को युवक का शव गांव से 20 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था।
इसके बाद 4 अक्टूबर को एक और वीडियो सामने आया, जिसमें मार खाते हुए युवक राहुल गांधी का नाम लेता है।
इस पर भीड़ में से एक शख्स कहता है, यहां सब ‘बाबा’ वाले हैं।
इस मामले में जहां 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, लापरवाही करने पर ऊंचाहार थाना अध्यक्ष संजय कुमार समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
कांग्रेस ने पत्र लिखकर आक्रोश जताया
इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने एक पत्र लिखकर भी आक्रोश जताया था।
जिसे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सयुंक्त रूप से पेश किया था।
इस पत्र को एक भावनात्मक शक्ल देने की कोशिश की गई थी। जिसे दोनों ने X पर भी साझा किया।
इस लेटर में लिखा गया- रायबरेली में दलित युवक की निर्मम और क्रूर हत्या की कांग्रेस पार्टी कड़ी से कड़ी निंदा करती है।
हमारे देश में एक संविधान है, जो हर इंसान को समानता के भाव से पहचानता है।
एक कानून है, जो हर नागरिक की सुरक्षा, उसके अधिकार और उसकी अभिव्यक्ति को समान दर्जा देता है।
जो रायबरेली में हुआ, वह इस देश के संविधान के प्रति घोर अपराध है। द
लित समुदाय के प्रति अपराध है। इस देश और समाज पर कलंक है।
दलितों और वंचितों के खिलाफ हिंसा अधिक
राहुल और खड़गे के संयुक्त पत्र में दलितों और अल्पसंख़्यकों के खिलाफ अधिक हिंसा की बात लिखी गई है।
पत्र में लिखा गया- देश में दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों पर अपराध की संख्या हद से ज्यादा बढ़ चुकी है।
यह हिंसा सबसे अधिक उन्हीं पर होती है, जो वंचित हैं, बहुजन हैं, जिनकी न पर्याप्त हिस्सेदारी है, न प्रतिनिधित्व।
चाहे हाथरस और उन्नाव में महिलाओं के खिलाफ अपराध हों या रायबरेली में हरिओम की हत्या। कुछ समय पहले रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या हुई।
मध्य प्रदेश में एक नेता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की अमानवीय घटना भी सामने आई।
ओडिशा और मध्य प्रदेश में दलितों की निर्मम पिटाई हो या फिर हरियाणा के पहलू खान और उत्तर प्रदेश के अखलाक की हत्या।
हर घटना हमारे समाज, प्रशासन और सत्ताधारी शक्तियों की बढ़ती हुई संवेदनहीनता का दर्पण है।
2014 के बाद से बढ़े मॉब लिंचिंग के मामले
सयुंक्त पत्र में मॉब लिंचिंग और बुलडोज़र प्रहार पर तीखा हमला किया गया, जिसमें सीधे तौर पर निशान NDA सरकार पर था।
2014 के बाद से मॉब लिंचिंग, बुलडोजर अन्याय और भीड़तंत्र जैसी प्रवृत्तियां हमारे समय की भयावह पहचान बन चुकी हैं।
हिंसा किसी भी सभ्य समाज की निशानी नहीं हो सकती है, इसलिए हरिओम के साथ जो हुआ, वह हमारी सामूहिक नैतिकता पर गहरा प्रश्न है।
पत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत और महात्मा गांधी के ‘वैष्णव जन… का भी जिक्र किया गया है।
जो यह बता रहा है भारत में अपराधों के लिए कोई स्थान नहीं है मानवता ही एकमात्र रास्ता है।
उन्होंने लिखा- कांग्रेस पार्टी समाज के वंचित और कमजोर तबकों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
हम नागरिकों से आह्वान करते हैं कि वे इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हों।
यह लड़ाई तब तक जारी रहनी चाहिए, जब तक हर भारतीय के अधिकारों और जीवन की गरिमा को पूर्ण सुरक्षा नहीं मिल जाती है।
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे अजय राय
इससे पहले मृतक के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फतेहपुर में उनके घर पहुंचे थे।
अजय राय ने कहा था- युवक को बेरहमी से मारा गया।
यह जंगलराज की सरकार है जो योगी बाबा की चल रही है। मार भी रहे हैं और कह रहे हैं कि हम बाबा वाले हैं।
उन्होंने कहा था- राहुल जी का हर एक कार्यकर्ता, हर एक बब्बर शेर, पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
हमारे नेता ने भी पीड़ित परिवार से बात की है। हम उन्हें न्याय दिलाएंगे।
जो लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और लोगों को मार रहे हैं, वे किसी भी तरह बख्शे नहीं जाएंगे।
You may also like
-
UN में भारत ने बंद की पाक की बोलती: कहा- जिनकी सेना 4 लाख महिलाओं से दुष्कर्म करे, उन्हें दूसरों को सिखाने का हक नहीं
-
CJI पर जूता फेंकने की घटना: PM बोले – हर भारतीय नाराज़, आरोपी वकील ने कहा- मुझे अफसोस नहीं
-
छन्नू लाल मिश्र : मृत्यु के बगैर तो बनारस भी अधूरा है
-
जयपुर SMS हॉस्पिटल अग्निकांड: 19 घंटे बाद राजस्थान सरकार की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाए गए अधीक्षक और ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज
-
जहरीले कफ सिरप का कहर: किडनी फेल होने से डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम, MP में अब तक 17 मौतें