#politicswala report
“राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि मैं पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के दुख में और उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की उनकी मांग के साथ खड़ा हूं।
प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें यह सम्मान दें।”
Pahalgam Terror Attack-लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता ने पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की और मृतकों को शहीद के रूप में आधिकारिक मान्यता देने की उनकी मांग का समर्थन किया। गांधी ने एक्स पर लिखा कि मैं पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के दुख और उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की उनकी मांग के साथ खड़ा हूं। प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें यह सम्मान दें। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मिले शहीद का दर्जा, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की अपील
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मैं पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के दुख और उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग के साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें यह सम्मान दें।
इससे पहले बुधवार को रायबरेली से कांग्रेस सांसद ने कानपुर में पहलगाम हमले के पीड़ित के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि वे मृतक के लिए शहीद का दर्जा चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “मैंने कानपुर में एक पीड़ित के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मुझसे नरेंद्र मोदी को संदेश भेजने के लिए कहा। उन सभी परिवारों की ओर से मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं – ‘प्रधानमंत्री जी, उन्होंने कहा है कि हमारे बच्चे शहीद हुए हैं। हम चाहते हैं कि आप उन्हें शहीद का दर्जा दें और उन्हें सम्मान दें।”
विशेष सत्र बुलाने की मांग
गांधी ने कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि विपक्ष पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। चाहे वे जहां भी हों, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों को ढुलमुल तरीके से नहीं, बल्कि पूरी मजबूती के साथ करारा जवाब देना है, ताकि उन्हें याद रहे कि हिंदुस्तान के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्रवाई करनी है। पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। हमारा 100 प्रतिशत समर्थन सरकार के साथ है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी।
You may also like
-
MP में 1,134 करोड़ की खरीदी पर सवाल! ₹250 करोड़ बच सकते थे? सरकार कराएगी उच्चस्तरीय जांच
-
एनएमडीसी में “राजभाषा माह पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह, 2026” का आयोजन
-
मक्का-मदीना में फंसे 4,000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
-
RBI का बड़ा एक्शन: इस बैंक के ग्राहक ₹5,000 से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे, जानें पूरा मामला
-
ICAI CA इंटर रिजल्ट 2026: नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप, हासिल की AIR 1
