#politicswala Report
पटना। बिहार में राजनीति तेज है। नीतीश बीमार दिख रहे। तेजस्वी तेज हैं। उम्मीद भाजपा को है। निशाने पर कांग्रेस। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहीं कांग्रेस की लुटिया डूबो देते हैं।
छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली हर जगह इनकी हार हुई है। गया मोक्ष की भूमि है। अब वे बिहार आ रहे हैं। गया में ही राहुल को राजनीतिक मोक्ष मिलेगा।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कहा, ‘दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। 2010 में उनके पिताजी ने वक्फ संशोधन बिल की बात की थी। तेजस्वी को चाहिए कि वह अपने पिताजी के विचारों और विरासत को देखें। लोग तेजस्वी को नहीं, लालू प्रसाद यादव को जानते हैं। तेजस्वी उन्हीं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
चिंता करने की जरूरत नहीं -बीजेपी
दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि तेजस्वी को अपने पूज्य पिताजी से पूछना चाहिए। लोकसभा में उन्होंने इस बिल पर क्या और क्यों कहा था। हमने मिलकर मुस्लिम भाइयों के पक्ष में बात रखी। उसी के तहत यह बिल लाया गया। राष्ट्रपति ने इसे कानून का रूप दिया है। मुस्लिम भाइयों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारी फिक्र सिर्फ इतनी है कि वक्फ की संपत्ति पर कोई और कब्जा न कर सके।
You may also like
-
चंडीपुर में अमित शाह की हुंकार बनाम उत्तम बारीक का ‘100 दिन’ का संकल्प, आखिर कौन मारेगा बाजी?
-
Pahalgam Attack-सेना ने चेताया एक साल बाद भी भारत कुछ नहीं भूला, जो हदें लांघेगा उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
-
कोलकाता डायरी .. एक सीट तीन पंडित, क्या जोड़ासांको में भाजपा “विजय” का स्वाद चख पाएगी?
-
सुभाषचंद्र बोस को ‘राष्ट्रपुत्र’ घोषित करने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज
-
खराब मौसम के चलते 2 घंटे लैंड नहीं हुई हैदराबाद-हुबली फ्लाइट, रोते- प्रार्थना करते रहे पैसेंजर
