भिलाई.
ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा एवं चालकों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने यातायात पुलिस दुर्ग ने अनूठी पहल शुरु की हैं। रविवार को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने ई-रिक्शा में क्यूआर कोड स्टिकर लगाकर एवं हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
अब ई-रिक्शा में लगाए जा रहे विशेष क्यूआर कोड, स्कैन करते ही वाहन एवं चालक की जानकारी मिलेगी। ट्रेफिक एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि रविवार को ई-रिक्शा डिजिटल क्यूआर कोड एवं पहचान पत्र वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी विजय अग्रवाल ने ई-रिक्शा चालकों को विशेष क्यूआर कोड एवं डिजिटल पहचान पत्र वितरित किए।
इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत ई-रिक्शा को एक विशिष्ट क्यूआर कोड प्रदान किया जा रहा है। वहीं चालक को भी डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। ई-रिक्शा में लगाए गए क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करने पर आम नागरिकों एवं यात्रियों को संबंधित ईरिक्शा तथा उसके चालक की सत्यापित जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
You may also like
-
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों को ई-चालान का नोटिस, भुगतान नहीं किया तो कार्रवाई
-
अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, आर्मी जवान समेत तीन की मौत
-
2027 में मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मौज, 121 छुट्टियां और सिर्फ 244 दिन खुलेंगे दफ्तर
-
भोपाल के ऐशबाग में 599 जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर एक्शन शुरू, 10 पोकलेन मशीनें तैनात
-
मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना को मिलेगा तीन महीने का एक्सटेंशन, सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
