भाजपा बोली- देश शोक में डूबा, ये जश्न मना रहीं
पणजी। गोवा के दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोक कलाकारों के साथ डांस कर विवादों में घिर गई हैं। इस डांस का वीडियो सामने आने के बाद प्रियंका गांधी भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, ’26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी। भाई की तरह ही प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा हुआ है। क्या कोई बात इससे भी ज्यादा शर्मनाक हो सकती है?’
कार्यक्रम आगे बढ़ा सकती थीं : भाजपा प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने भी प्रियंका गांधी के वीडियो को लेकर हमला बोला। उन्होंने लिखा- एक तरफ पूरा देश वीरों को खोने का शोक मना रहा है। अभी तो सीडीएस बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के समय पूरे देश की आंखें नम हैं। दूसरी ओर प्रियंका गांधी हंस रही हैं, नाच रही हैं और जश्न मना रही हैं। वह इस कार्यक्रम को आगे भी बढ़ा सकती थीं। लेकिन इन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।
दिल को कचोटती हैं ये तस्वीरें : भाजपा के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा, ‘राष्ट्रीय क्षति पर जब पूरा देश गमजदा हो, दुखी हो, रो रहा हो, तभी गोवा से आ रही जश्न की ये तस्वीरें दिल को कचोटती हैं। देश और वीर सेना के लिए आपकी भावनाओं पर शक पैदा करती हैं।’
यूजर्स बोले-इन्हें देश से कोई मतलब नहीं : भाजपा के अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रियंका गांधी पर हमला बोला। शालिनी तिवारी नाम की यूजर ने लिखा, ‘इस परिवार की मूर्खता का कोई अंत नहीं है। क्या उनकी टीम में भी कोई समझदार नहीं था?’
प्रियंका दुबे ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए लिखा, ‘इनको कहां फर्क पड़ता है।’ दिनेश चौधरी ने लिखा, ‘इन्हें देश से कोई मतलब नहीं है।’ मंजू अग्रवाल लिखती हैं- भारत शोक में डूबा है और भारत के दुश्मन नाचने का मौका क्यों छोड़ेंगे।
You may also like
-
सर्जियो गोर के ‘नो क्वेश्चन’ दावे पर भारत की सफाई, कहा- VVIP दौरों में यह सामान्य
-
मोहन कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज, किसकी कुर्सी रहेगी और किस पर गिरेगी गाज?
-
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रा ने राहुल को ‘किस’ किया, बन गया ‘क्यूट मोमेंट’
-
सरकारी स्कूलों पर CJP के 6 सवाल, राज्यवार लिखी शिक्षा मंत्रियों को चिट्ठी
-
मनु के मन में स्त्री क्या है?
