रायपुर
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव तथा दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने आज दुर्ग के उरला में निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट और प्रधानमंत्री ई-बस योजना के डिपो का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से एसटीपी प्लांट के कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इसके कार्यों में तेजी लाते हुए काम जल्दी पूरा करने को कहा।
बोरा ने अगले महीने नवम्बर में दुर्ग-भिलाई में प्रारंभ होने जा रहे ई-बस सेवा अंतर्गत बस डिपो का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्हों ने डिपो में चार्जिंग पाइंट लगाने के कार्य शीघ्र पूर्ण करने और स्थल में आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिये। दुर्ग नगर निगम की आयुक्त सु लीना कोसम, एसडीएम प्रफुल्ल गुप्ता, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य और अधीक्षण अभियंता सुनील सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।
You may also like
-
भोपाल रेल मंडल को सौर ऊर्जा से 105 लाख रुपये की बचत, 90 स्थानों पर लगाए गए 2.9 मेगावाट के सोलर प्लांट
-
MP के 8 टाइगर रिजर्व में बनेंगे बफर जोन, कान्हा की तर्ज पर बढ़ेगी वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यटन
-
दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त सतर्कता
-
जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां
-
पीथमपुर से धार तक 120 किमी की रफ्तार से दौड़ा ट्रेन इंजन, रेल कनेक्टिविटी का सपना जल्द होगा पूरा
