भोपाल
भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश की रिक्त सीट से राज्यसभा भेजने के लिए उम्मीदवार बनाए गए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कांग्रेस ने विरोध तेज किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति का नाम बाल यौन शोषण के आरोपित एपस्टीन से संबंध रखने में आया हो, उसे राज्यसभा भेजा जा रहा है।
उन्हें उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने मध्य प्रदेश को अपमानित करने का काम किया है। पटवारी ने कहा कि इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला और ब्लॉक स्तर पर पुरी का पुतला दहन किया।
सीएम और भाजपा अध्यक्ष की चुप्पी पर उठाए सवाल
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान वीडियो दिखाया गया, जिसमें हरदीप सिंह पुरी एपस्टीन के साथ दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आखिर भाजपा की ऐसी क्या मजबूरी है कि उसे पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भेजना पड़ रहा है। यह प्रदेश को अपमानित करने जैसा है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल क्यों चुप हैं।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
