दुर्ग.
भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सेंशेसन स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस रेड कार्रवाई की, लेकिन यहां कोई अनैतिक कार्य करते नहीं पाया गया। वहीं गुंडा-बदमाशों की तरह स्पा सेंटर के मालिक और लड़कियों से पुलिस ने बाउंड ओवर भरवाया है, ताकि अनैतिक कार्य होने पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
मॉल प्रबंधन के अनुसार, जहां स्पा सेंटर है, वो सोल्ड प्रॉपर्टी है. वहां की लाइट और पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके बावजूद अंदर युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला। रेड के दौरान मिली युवतियों/लड़कियों के संलिप्तता की जांच के बाद पुलिस ने युवतियों पर ‘बाउंड ओवर’ (मुचलका पाबंद) की कार्रवाई की है, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में दोबारा शामिल न हों।
भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे अवैध कार्यों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तमाम ठिकानों पर लगातार सख्त चेकिंग व वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
फिलहाल सेंशेसन स्पा सेंटर में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य की पुष्टि नहीं हुई। ASP सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में CSP निशांत पाठक, डीएसपी (IUCAW) भारती मरकाम की टीम भी विशेष रूप से शामिल थी। सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह, स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी भी मौजूद रहें थे।
You may also like
-
राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
-
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
-
शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग
-
राज्योत्सव पर मोहकता एवं वैभव लिए अभिव्यक्त हो रही भारतीय बहुमूल्य हथकरघा परम्परा
-
छत्तीसगढ़ को सुशासन में आदर्श, अर्थव्यवस्था में सशक्त और विकास में अग्रणी राज्य बनाना हमारा संकल्प – राज्यपाल रमेन डेका
