नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में सोवार यानी आज एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन करने वाले दिल्ली पुलिस के जवान थे, जो अपनी मांगों और सुरक्षा को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे थे। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि लोगों को इंसाफ दिलवाने वालों को ही सड़क पर उतरकर इंसाफ मांगना पड़ रहा है।
दरअसल, एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के जवानों ने सोमवार को वकीलों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जवानों को पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने की कोशिश की गई लेकिन, उन्होंने एक नहीं सुनी।
पुलिस मुख्यालय में नारेबाजी
वहीं, प्रोटेस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस के जवान दिल्ली पुलिस मुख्यालय में घुस गए और विरोध के नारे लगाए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी प्रदर्शन में नजर आईं। उन्होंने भी अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
वकीलों के खिलाफ प्रोटेस्ट
बताया गया कि काफी देर हंगामे के बाद पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के साथ पुलिस जवानों की बैठक हुई। इस बैठक में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने कई मांगें रखीं, जिनमें वकीलों के खिलाफ दर्ज केस रद नहीं किया जाना चाहिए।
ये हैं प्रमुख मांगें
वहीं, दूसरी मांग बार काउंसिल सदस्य का नाम केस नहीं हटाया जाना चाहिए। तीसरी मांग है कि जो भी पुलिसकर्मी आज प्रदर्शन में शामिल हुए उनके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर पुलिस विभाग निलंबन से लेकर और भी कोई सख्त कार्रवाई करना है तो केवल मेरे खिलाफ की जाए।
You may also like
-
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर
-
चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा
-
देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत
-
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
-
दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय
