शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में संचालित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्युत कम्पनी द्वारा मुख्य गतिविधि सेवा सेतु शिविर का विकासखंडवार आयोजन 9 से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र उपभोक्ताओं को ऑन द स्पॉट पंजीयन कर वित्तीय व तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इस क्रम में पन्ना विकासखंड अंतर्गत वितरण केन्द्र पन्ना शहर कार्यालय में 9 अक्टूबर को शिविर लगेगा, जबकि वितरण केन्द्र कार्यालय गुनौर में 12 अक्टूबर, पवई में 13 अक्टूबर, अजयगढ़ में 14 अक्टूबर और शाहनगर में 15 अक्टूबर को शिविर लगाया जाएगा। विद्युत कम्पनी के कार्यपालन अभियंता द्वारा उपभोक्ताओं से अधिकाधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। इन शिविरों में उपभोक्ताओं को रूफ टॉप सोलर लगाने पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया व बैंक से मिलने वाली आसान ऋण सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
You may also like
-
रायसेन कलेक्टर का अनोखा अंदाज, जमीन पर बैठकर सुनी किसानों की समस्याएं
-
स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- बच्चों को भूसे की तरह ठूंस रहे स्कूल
-
एमपी में बढ़ेगी ठंड, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान, दीपावली पर मौसम रहेगा साफ
-
एमपी में 1 लाख सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहरों में कचरा कलेक्शन ठप
-
गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, इंदौर हाईवे से रोज गुजर रहे 10 ट्रक
