PM Modi Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भावनगर एयरपोर्ट से जवाहर ग्राउंड तक रोड शो किया।
इसके बाद ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में सौराष्ट्र और गुजरात में 34,200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल का भी वर्चुअली इनॉगरेशन किया।
यह देश का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है, जिसे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) नाम दिया गया है।
साथ ही पीएम ने 6 बंदरगाहों और जलमार्ग प्रोजेक्ट्स की भी नींव रखी।
इस मौक पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विकसित भारत, कानूनों में बदलाव और आत्मनिर्भर भारते का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि भारत का सच में अगर हमारा कोई दुश्मन है, तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता।
प्रधानसेवक के प्रति भावनगर का अपार प्यार का भव्य दृश्य! pic.twitter.com/idjyP2ZtYK
— BJP (@BJP4India) September 20, 2025
‘समुद्र से समृद्धि’– मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में आयोजित ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में शिरकत की।
पीएम ने सौराष्ट्र और गुजरात में 34,200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअली उद्घाटन और शिलान्यास किया।
ये योजनाएं पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज मंत्रालय, गुजरात मैरीटाइम बोर्ड और अन्य राज्यों के समुद्री बोर्ड से जुड़ी हुई हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने वर्चुअली बैलार्ड पियर पर अत्याधुनिक मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का इनॉगरेशन किया।
इसे ‘क्रूज भारत मिशन’ के तहत विकसित किया गया है और यह भारतीय क्रूज टूरिज्म का गेटवे कहलाएगा।
556 करोड़ रुपए की लागत से इसे इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर, मुंबई पोर्ट पर बनाया गया है।
इसके तीन स्तंभ, पहला समुद्र-बंदरगाह क्रूज, नदी और अंतर्देशीय क्रूज और द्वीप-लाइटहाउस क्रूज हैं।
करीब 4.15 लाख वर्ग फुट में फैला यह टर्मिनल हर साल 10 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है।
इस टर्मिनल पर एक साथ 5 क्रूज शिप यहां खड़े हो सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर बनाए गए हैं।
Prime Minister @narendramodi to inaugurate the state-of-the-art Mumbai International Cruise Terminal tomorrow, giving the city a modern new gateway for cruise tourism.@PMOIndia @MIB_India @PIB_India pic.twitter.com/cL4B0atJgt
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 19, 2025
6 बंदरगाहों-जलमार्ग प्रोजेक्ट्स की भी नींव रखी
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 बंदरगाहों और जलमार्ग प्रोजेक्ट्स की भी नींव रखी।
- कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में नए कंटेनर टर्मिनल की।
- पारादीप पोर्ट (ओडिशा) में नया कार्गो बर्थ और कंटेनर हैंडलिंग फैसिलिटी की।
- गुजरात के टुना टेकड़ा मल्टी-कार्गो टर्मिनल की।
- कामराजार पोर्ट (एन्नोर, तमिलनाडु) और चेन्नई पोर्ट को एडवांस करने की।
- कार निकोबार द्वीप और दीनदयाल पोर्ट (कांडला) में नई परियोजनाओं की।
- पटना और वाराणसी में अंतर्देशीय जलमार्ग सुविधाओं के डेवलपमेंट की।
100 दुखों की एक दवा है– आत्मनिर्भर भारत
पीएम ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जनसभा को करीब 35 मिनट तक संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व बंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं है।
सच में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना है।
दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो हमारे आत्मसम्मान को चोट पहुंचेगी। हम भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकते।
भारत में कौशल की कमी नहीं है लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने इसे नजरअंदाज किया।
छह-सात दशकों तक भारत वो सफलता हासिल नहीं कर सका जिसके हम हकदार थे।
इसके दो बड़े कारण थे लंबे समय तक कांग्रेस सरकार ने देश को लाइसेंस कोटा राज में लटकाए रखा।
जब ग्लोबलाइजेशन का दौर आया तो इंपोर्ट का रास्ता पकड़ लिया उसमें भी करोड़ों के घोटाले कर दिए।
साथियों देश का कितना नुकसान हुआ इसका उदाहरण हमारा शिपिंग सेक्टर है।
भारत को अगर 2047 तक विकसित होना है तो भारत को आत्मनिर्भर होना पड़ेगा।
आत्मनिर्भर होने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। इसलिए कहते हैं 100 दुखों की एक दवा, वो है आत्मनिर्भर भारत।
2047 तक हमें विकसित होना है तो भारत को आत्मनिर्भर होना ही होगा… इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।
140 करोड़ देशवासियों का एक ही संकल्प होना चाहिए- Chip हो या Ship… हमें भारत में ही बनाने होंगे।
इसी सोच के साथ आज भारत Maritime Sector भी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करने जा रहा है।…
— BJP (@BJP4India) September 20, 2025
लोथल भी जाएंगे PM, जानें क्यों खास है NMHC?
पीएम धोलेरा का हवाई सर्वे भी करेंगे, साथ ही वह अहमदाबाद के लोथल में नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) का निरीक्षण करने भी जाएंगे।
पीएम अब तक पूरी हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर कॉम्प्लेक्स से जुड़े सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी भी लेंगे।
NMHC प्रोजेक्ट 4,500 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है। एक समय अहमदाबाद जिले का लोथल सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र था।
करीब 5000 साल पहले लोथल न केवल एक बंदरगाह था, बल्कि यहां जहाजों की मरम्मत भी होती थी।
इसी ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता के इतिहास के साक्षी रहे लोथल में नेशनल मेरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) का निर्माण किया जा रहा है।
लोथल में हेरिटेज संग्रहालय इस प्रकार बनाया जा रहा है कि भारत का आम आदमी भी अपने इतिहास को आसानी से समझ सके।
यह हेरिटेज कॉम्प्लेक्स लोगों के लिए एक पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ अध्ययन का केंद्र भी बनेगा। इस टूरिस्ट स्पॉट के तैयार होने से यहां के स्थानीय हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
