पुलिस चौकी बिलासपुर में शांति समिति की बैठक संपन्न
बिलासपुर
उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी बिलासपुर में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस चौकी प्रभारी अशोक ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत बिलासपुर के सरपंच ज्ञान चंद सोनी, ग्राम पंचायत बसाढ़ी की सरपंच फुलबाई रामपाल सिंह, भाजपा मंडल बिलासपुर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सोनी सहित रविकांत गौतम, अनिल मिश्रा, राजा द्विवेदी, ललन सेन, रविशंकर सोनी, गेंदलाल महार, सुबोध राय एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
You may also like
-
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने किए जा रहे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
युवाओं के भरोसे भारत का लोकतंत्र सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा के अनुरूप नक्सल प्रभावित 100 गांवों के सर्वांगीण विकास की कार्ययोजना तैयार
-
युवाओं के लिए रोजगार की राह खोलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का युवाओं ने किया भव्य स्वागत
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 अक्टूबर को इंदौर में करेंगे ‘अर्बन कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ
