-शिंदे बोले-कुणाल कामरा ने जो किया ऐसा लगता है कि उन्होंने सुपारी लेकर ऐसा किया
-कुणाल ने कहा- मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा
#politicswala report
Perodi song controversy-मुंबई। पेरोडी सांग विवाद गहराता नजर आ रहा है। इसी के चलते कुणाल कामरा के घर पुलिस पहुंची। इधर एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में कहा है कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ पैरोडी सॉन्ग के जरिए विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को समन जारी किया है। उन्हें पूछताछ के लिए आज ही सुबह 11 बजे खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।
मुंबई में नहीं होने की वजह से कुणाल पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे। मुंबई पुलिस ने बताया कि नोटिस की एक फिजिकल कॉपी कामरा के घर पर भी भेजी गई है। उन्हें इस नोटिस के बारे में वॉट्सऐप से भी सूचित किया गया है। पुलिस मुंबई स्थित उनके घर भी पहुंची, जहां उनके माता-पिता रहते हैं।

विवाद के बीच डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा– किसी पर हास्य व्यंग्य करना, कटाक्ष करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। कुणाल कामरा ने जो किया, ऐसा लगता है कि उन्होंने सुपारी लेकर ऐसा किया है। कटाक्ष करते समय एक शिष्टाचार बनाए रखा जाना चाहिए, वरना एक्शन का रिएक्शन भी होता है।
शिंदे को गद्दार कहा, भड़के समर्थक
36 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया। उन्होंने गाने के जरिए शिवसेना और NCP में विभाजन को लेकर भी मजाकिया लहजे में कमेंट किया था।
कामरा का वीडियो सामने आने के बाद 22 मार्च की रात शिवसेना शिंदे गुट के समर्थकों ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में जमकर तोड़फोड़ की। शिंदे ने कहा, ‘इसी व्यक्ति (कामरा) ने सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री, अर्नब गोस्वामी और कुछ उद्योगपतियों पर टिप्पणी की थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। यह किसी के लिए काम करना है।’
इस बीच तोड़फोड़ की घटना को लेकर कुणाल कामरा ने कहा- वह शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की, जहां कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था।
You may also like
-
मुसलमानों को ओबीसी श्रेणी से बाहर निकालो बीजेपी सांसद कोवा लक्ष्मण की डिमांड…सुप्रीम कोर्ट ने जताया ऐतराज!
-
क्या हिन्दू शक्ति का नया प्रतीक है? सीएम योगी का बुलडोजर!
-
डर इतना हावी है की सरकार ने एक साल में 1 लाख से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर डाले !
-
ट्रंप-मोदी बातचीत में ‘मस्क एंगल’: कूटनीति में कॉरपोरेट की एंट्री पर सवाल!
-
29 मार्च की शाम को आप भोपाल के इस अनूठे आयोजन में जरूर आइये
