बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना
राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में आए वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं से किया संवाद, आजीविका से जुड़ी पहल को सराहा
रायपुर
बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बन रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी सहित केंद्र और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को कैफे का भ्रमण किया। उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की और इसे आजीविका एवं सामाजिक बदलाव की महत्वपूर्ण पहल बताया।
भ्रमण के दौरान बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने अधिकारियों को कैफे की अवधारणा, संचालन और इससे जुड़े परिवारों की आजीविका बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल हिंसा से प्रभावित और मुख्यधारा में लौटे लोगों को सम्मानजनक जीवन तथा आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने कैफे की व्यवस्थाओं, स्थानीय व्यंजनों, प्राकृतिक रंगों से सजे परिसर और आत्मीय आतिथ्य की सराहना की। उन्होंने कैफे को सादगी और स्थानीय परिवेश के साथ विकसित एक जीवंत केंद्र बताया। अधिकारियों ने कैफे का संचालन कर रहे युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
You may also like
-
फ्लाइट में सोनू निगम ने सजाई सुरों की महफिल, ‘बिजुरिया’ और ‘हर घड़ी’ गाकर यात्रियों का जीता दिल
-
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर में 9 डिग्री गिरा तापमान
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नरेश चंद्र सिंह (राजा) की जयंती पर किया उनका स्मरण
-
MP को जल्द मिलेगा नया DGP, उपेंद्र जैन, वरुण कपूर और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम पैनल में शामिल
-
उज्जैन में रेलवे का बड़ा एक्शन, 6 से अधिक मजारें और अवैध निर्माण हटाए, सिंहस्थ के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया
