#politicswala report
Pakistani woman missing from Punjab-पंजाब के गुरदासपुर से पाकिस्तानी महिला अचानक गायब हो गई। वह 6 महीने की गर्भवती भी है। शादी के बाद उसका पहला बच्चा होने वाला है। हालांकि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के वीजा रद्द करने पर पंजाब पुलिस ने उसे पाकिस्तान जाने को कहा था। पंजाब से पाकिस्तानी महिला गायब, पुलिस बोली- कहां गई, पता नहीं
पाकिस्तान न लौटने पर उसे गिरफ्तार करने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, महिला ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से अपील की थी कि उसका लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) मंजूर कर उसे यहीं रहने दिया जाए।

मारिया ने कहा…
मैं वापस नहीं जाना चाहती हूं। मैं यहीं अपने ससुराल में ही रहना चाहती हूं। मैं गर्भवती भी हूं। मेरी सरकार से अपील है कि मुझे यहां रहने की परमिशन दी जाए।
पाकिस्तानी गर्भवती महिला मारिया बीबी शनिवार की रात गुरदासपुर के सठियाली स्थित सरकारी अस्पताल में गई थी। जहां गायनोकॉलोजिस्ट ने उसका चेकअप भी किया। वह ये कहकर अस्पताल पहुंची थी कि घर में फर्श पर गिर गई है। जिसके बाद उसे एडमिट कर इलाज किया गया। उसके बाद से पुलिस समेत किसी को भी उसकी जानकारी नहीं है।
6 साल पहले फेसबुक पर युवक से मिली
मारिया बीबी मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक है। वह पाकिस्तान में गुजरांवाला के बैंकाचीमा की रहने वाली है। करीब 6 साल पहले फेसबुक पर उसकी मुलाकात गुरदासपुर के सोनू से हुई। जिसके बाद दोनों में फ्रेंडशिप हुई और फिर ऑनलाइन बातचीत शुरू होने लगी।
जुलाई 2024 में भारत में शादी की
दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत के बाद प्रेम संबंध बन गए। फिर उन्होंने आपस में शादी का फैसला कर लिया। इसके लिए मारिया ने वीजा अप्लाई किया, लेकिन 3 साल तक उसका वीजा मंजूर नहीं हुआ। जुलाई 2024 में उसे टूरिस्ट वीजा मिल गया। 4 जुलाई 2024 को वह भारत आ गई। जिसके बाद 8 जुलाई को उसने गुरदासपुर आकर सोनू से शादी कर ली।
लॉन्ग टर्म वीजा के लिए भी अप्लाई किया:
शादी के बाद वह गुरदासपुर में ही रहने लगी। जब उसका टूरिस्ट वीजा खत्म होने वाला था तो उसने पहले ही भारतीय नागरिक से शादी का हवाला देकर लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन कर दिया। यह आवेदन न तो अभी अप्रूव हुआ और न ही रिजेक्ट किया गया।
पहलगाम हमले के बाद सरकार ने वीजा रद्द किए
इसी दौरान 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। जिसके बाद सरकार ने लॉन्ग टर्म वीजा छोड़ पाकिस्तानी नागरिकों को दिए सारे वीजा रद्द कर दिए। पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया। सिर्फ मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक का टाइम दिया गया है।
मरिया ने कहा- मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। मैं पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। मैं गुरदासपुर में अपना घर और पति को छोड़कर नहीं जा सकती।
सब फॉर्मलिटीज पूरी हो गयी अब वापस जाने को कह रहे
पति सोनू मसीह ने कहा कि मैंने मारिया को पाकिस्तान से यहां लाने के लिए 3 साल धक्के खाए। स्पॉन्सर लेटर अटेस्ट कराने के लिए अफसरों के चक्कर काटे। तब जाकर कहीं वीजा लगा था। मैं 9 महीने पहले शादी होते ही पत्नी के लिए लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई कर चुका हूं। जो भी फॉर्मेलिटीज थी, सारी पूरी कर चुका हूं।
पुलिस को पता नहीं, कहां गई
इस मामले में गुरदासपुर के काहनूवान थाने के SHO कुलविंदर सिंह ने कहा कि भारत सरकार के फैसले के बाद मारिया को पाकिस्तान जाने के लिए कहा गया था। वह शनिवार को ही पाकिस्तान लौटने की बात कह रही थी। वह पाकिस्तान गई या नहीं, इसकी जानकारी हमें नहीं है।
You may also like
-
पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे पत्रकारों के दल ने रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज का अवलोकन किया
-
8th Pay Commission: पेंशनर्स ने ₹45 हजार न्यूनतम पेंशन की मांग उठाई
-
पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव को मिला ‘सहकारिता विभूषण’ राष्ट्रीय पुरस्कार, नई दिल्ली में सम्मान
-
“मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे” ड्राइवर-कंडक्टर ने नहीं रोकी बस, 9 की मौत
-
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अब सिर्फ 6 दिन बाकी
