#politicswala report
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ने दावा ने किया कि वहां जो लोग सूट- शॉल बेच रहे थे, शायद उन्होंने ही आतंकियों को हथियार सप्लाई किया होगा। उन्होंने संदिग्ध को लेकर भी खुलासा किया। कहा- ‘AK-47 लेकर नहीं आए थे आतंकी, उन्हें दिए गए थे हथियार।‘ पहलगाम हमला- शुभम द्विवेदी की पत्नी का बड़ा खुलासा, terrorist को वहीं दिए गए थे हथियार
Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या ने कई बड़े राज खोल हैं। उन्होंने बताया कि आतंकी अपने साथ एके-47 लेकर नहीं आए थे, बल्कि उन्हें वहां किसी ने हथियार सप्लाई किए थे।
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए एशान्या ने बताया कि उनके पति शुभम ने घोड़े वाले से पूछा कि ऊपर नेटवर्क रहता है कि नहीं तो उसने कहा कि फुल नेटवर्क रहता है। अगर वो बोल देता कि नेटवर्क नहीं आता है तो हम वहां जाते ही नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक आतंकी हमला नहीं हुआ तब तो हम कश्मीर में सुरक्षित महसूस कर रहे थे।
आतंकियों को हथियार दिए गए थे
उन्होंने बताया, “हमें थोड़ी-थोड़ी दूर पर भारतीय सेना के जवान दिख रहे थे तो हमें आसपास के लोगों की बातों पर शक नहीं हुआ। अब मुझे याद आ रहा है कि वे लोग पूछ रहे थे कि कौन-कौन आपके साथ आये हैं। आप लोग कपल में चलिये। वे लोग नॉर्मल जीन्स पहने हुए थे और उनके पास कोई हथियार नहीं था। उन्हें हथियार सप्लाई किया गया था। वहां पर जो लोग सूट, शॉल बेच रहे थे, शायद उन्होंने ही हथियार सप्लाई किया होगा। ”
अकेला चरा रहा था भेड़
शुभम द्विवेदी की पत्नी ने बताया, “एक शख्स वहां पर अकेला भेड़ चरा रहा था। इतनी बड़ी जगह वह अकेला भेड़ चरा रहा था, जिसका कोई सेंस नहीं था। मुझे नहीं पता कि वह संदिग्ध है कि नहीं, लेकिन वह पूरी तरह से ढंके हुए कपड़े पहने हुए था। क्या पता वो कुछ अंदर छिपाया हुआ हो?”
उन्होंने कहा, “हमारे फैमिली मेंबर ऊपर जाने से डर रहे थे, लेकिन घोड़े वाले ने उन्हें कहा कि ऊपर बहुत सुंदर है। इसे लेकर घोड़े वाले से काफी बहस हुई। मेरे ससुर ने उसे कहा कि आप पैसे पूरे ले लो, लेकिन हम वहां नहीं जाएंगे तो वो कहने लगा कि पैसे कि कोई बात नहीं और फिर 10 मिनट बहस करने के बाद हम ऊपर गए। ”
You may also like
-
नीतीश बाबू आखिर क्यों ?
-
मध्यप्रदेश में जमीन विवादों के लिए नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज होगी आपत्ति
-
अमेरिकी पनडुब्बी ने डुबोया ईरानी युद्धपोत IRIS Dena, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज सरकार की चुप्पी को कहा “घिग्घी बंधना”
-
Nitish Kumar: नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए नामांकन का पर्चा बना चर्चा! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मौजूद
-
RAJYA SABHA ELECTIONS: बिहार से नितिन नवीन, हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट; बीजेपी की पहली सूची जारी
