केसली
तहसील कार्यालय में दस्तावेज लेखक का काम करने वाले रामराज यादव पर महिला से कथित अभद्रता के आरोप के बाद आधा दर्जन महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाएं एक साथ उसके कक्ष में पहुंचीं। गेट बंद करने की कोशिश के दौरान पहले दरवाजे पर चप्पल मारी, फिर जैसे ही रामराज ने दरवाजा खोला, महिलाओं ने उसे घेर लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
कक्ष के अंदर शुरू हुई पिटाई से बचने के लिए वह बाहर गैलरी की ओर भागा, लेकिन महिलाओं ने वहां भी उसे घेर लिया। चप्पलों से लगातार पिटाई के बीच वह किसी तरह महिलाओं के घेरे से निकलकर कार्यालय के बाहर की ओर दौड़ा। इस दौरान एक महिला ने उसका दूर तक पीछा किया।
You may also like
-
वाणी त्रिपाठी टिक्कू को उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह में किया जाएगा अलंकृत
-
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता
-
यात्रियों को बड़ी राहत, इंदौर-भोपाल चार्टर बसों का किराया फिर घटा
-
युवाओं को सफलता के साथ अच्छा नागरिक बनना भी जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
-
बच्चों की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश में बनेगी साझा रणनीति, जिलों तक मजबूत होगा निगरानी तंत्र
