मुंबई
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर मंगलवार शाम अचानक आए नेटवर्क व्यवधान के कारण चेक-इन प्रक्रिया बाधित हो गई। शाम करीब 7:05 बजे शुरू हुई इस तकनीकी समस्या से लगभग 50 मिनट तक डिपार्चर हॉल में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस गड़बड़ी के चलते एअर इंडिया की 11 और इंडिगो की 3 उड़ानों की चेक-इन प्रक्रिया प्रभावित हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्थिति संभालने के लिए तुरंत मैनुअल व्यवस्था लागू की। हालांकि, एयरपोर्ट संचालक के अनुसार उड़ानों के समग्र संचालन पर इसका कोई व्यापक असर नहीं पड़ा है।
You may also like
-
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर
-
चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा
-
देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत
-
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
-
दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय
