#politicswala report
OPERATION SINDOOR: भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे का प्रतिक्रिया सामने आई है।
Abhi picture baki hai…
— Manoj Naravane (@ManojNaravane) May 7, 2025
पूर्व आर्मी चीफ के इस ट्वीट से कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत सेना आगामी समय में पाकिस्तान पर कार्रवाई कर सकती है। जानकारों का कहना है कि भारत सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की तैयारी में है और पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभी और अभी और ऑपरेशन चलाए जा सकते हैं। दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने सैलानियों से धर्म पूछकर उनकी निर्मम हत्या कर दी है। इस दौरान, 25 से अधिक पर्यटकों की जान गई थी। जिसके बाद से भारत सरकार अलर्ट मोड़ में आई और देशवासियों को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
इसी बीच, भारत की ओर से की गई कार्रवाई पर विपक्ष के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता राशिद अल्वी ने अपने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हुए भारतीय हमले बेहद कम थे। उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या हमले में हर एक आतंकी मारा गया? हालांकि, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत सेना की तारीफ भी की है।
सरकार पर खड़े किए सवाल
अल्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “इससे बेहतर जवाब दिए जाने की जरूरत है। यह बेहद कम है। हमारी सेना ने वही किया जो भारत सरकार ने उन्हें करने को कहा था, लेकिन सवाल फिर उठता है। क्या हर एक आतंकवादी मारा गया? क्या एक और पहलगाम नहीं होगा? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवादियों की बची हुई जमीन को बर्बाद कर दिया जाएगा… अगर ऐसा हुआ है, तो यह अच्छा है।” लेकिन पूर्व आर्मी चीफ के ‘पिक्चर अभी बाकी है’ वाले बयान से संकेत मिलता है कि सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की पूरी तैयारी कर रही है।
You may also like
-
उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
-
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम; निर्माण कार्यों पर भी रोक
-
ननिहाल में रह रही युवती से 13 साल तक दुष्कर्म, ममेरे भाई पर गंभीर आरोप
-
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें आपके राज्य में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती
-
PM मोदी ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर किया नमन, एकता नगर को दी ₹400 करोड़ की सौगात
