#politicswala Report
दिल्ली/इस्लामबाद। आखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की।इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इनमें लश्कर-ए-तैयबा के हाई वैल्यू टारगेट हाफिज अब्दुल मलिक भी शामिल हैं। मलिक मुरिदके स्थित मरकज तैयबा एयर स्ट्राइक में मारा गया।
हमले से डरे पाक ने घुटने टेक दिए हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है। साथ ही उन्होने भारत से गुहार लगाई है कि हमले रोक दे। आसिफ ने कहा कि भारत हमले रोक देगा तो हम भी पलटकर हमला नहीं करेंगे।
मालूम हो कि भारत ने ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं।
इधर हिंदुस्तान के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिन्दूर की जानकारी दी। इस बयान में राजनाथ ने कहा कि ‘इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है। जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था। बयान में ये भी कहा गया है कि “कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
दूसरी ओर पाकिस्तान के सरकारी टीवी ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर तीन जगहों पर मिसाइलों से हमला किया है. इस मुद्दे पर भारत में कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में लिखा है, “इंसाफ़ किया गया. जय हिन्द.” विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सेना के ऑपरेशन को लेकर एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “दुनिया को आतंकवाद के मुद्दे पर ज़ीरो टॉलरेन्स ज़रूर दिखाना चाहिए। भारतीय सेना की कार्रवाई के बारे में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है, “भारत माता की जय. जय हिन्द की सेना।
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के नेता अल्ताफ़ ठाकुर ने सेना के एक्शन पर समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, “आज जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया, जिसमें 9 जगहों पर स्ट्राइक की गई और इसमें कई आतंकियों के मारे जाने की ख़बर है. यह एक बहुत अच्छा कदम है।
You may also like
-
SIR पर चुनाव आयुक्तों में मतभेद की रिपोर्ट, EC ने दी सफाई
-
29 दवाओं के सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल, दिल्ली में एक दवा नकली मिली
-
निर्वाचन आयोग में सदस्यों का चयन, अपवाद जारी।
-
SIR पर चुनाव आयोग में मतभेद के दावे, कांग्रेस का हमला
-
PF New Rule: बेसिक ₹30, ₹40 या ₹50 हजार है तो कितना कटेगा PF? जानें EPFO का नियम
