#politicswala Report
दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर का चेहरा बनीं कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां शायना कुरैशी का कहना है कि 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़ोदरा में आयोजित रोड शो में शामिल होने के लिए उनके पूरे परिवार को जिले के कलेक्टर ने बुलाया था।
“ऑपरेशन सिंदूर थीम” पर आयोजित इस शो में कुरैशी परिवार ने मोदी पर फूल बरसाए थे। इस तस्वीर को स्वयं मोदी ने भी “एक्स” पर शेयर किया है। शायना, जो अपने माता-पिता और भाई के साथ इस शो में पहुंची थीं, ने “इंडिया टुडे” से बात करते हुए कहा कि उनके परिवार को स्थानीय कलेक्टर ने आमंत्रित किया था।
यह भी बताया कि भाजपा की पूर्व विधायक सीमा मोहिले परिवार के संपर्क में थीं और वह हमको वहां (रोड शो में) लेकर गईं। “मेरे पापा तो चल भी नहीं पाते, लेकिन सीमा मैम ने बहुत ख्याल रखा,” शायना ने बताय।
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई शर्मनाक टिप्पणी के बारे में शायना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उनका कहना था कि हम किसी विवाद में पड़ना नहीं चाहते. हम अपने कामों में व्यस्त रहते हैं. इन बातों पर ध्यान नहीं देते.
उल्लेखनीय है कि विपक्ष, खासतौर पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, आरोप लगा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी “ऑपरेशन सिंदूर” का राजनीतिकरण कर रही है. बिहार विधानसभा के चुनावों को ध्यान में रखकर ऐसा किया जा रहा है. यहां तक कि राजनीतिक लाभ के लिए रेलवे के ई-टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर के विज्ञापन छापे जा रहे हैं. इनमें प्रधानमंत्री मोदी के फ़ोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है.
You may also like
-
13 घंटे, 700 KM और खूबसूरत वादियां, अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
-
‘No UPI Day’ पर बंटे व्यापारी, CTI ने किया ऐलान; CAIT ने बनाई दूरी
-
राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी
-
8th Pay Commission: कर्मचारियों को हो सकता है ₹3.32 लाख तक का नुकसान, समझें पूरा कैलकुलेशन
-
गर्म होता यूरोप, पिघलते ग्लेशियर! स्विट्जरलैंड ने एक साल में खोई 5% से ज्यादा बर्फ
