नॉएडा
दिल्ली NCR की गगन छूती इमारत सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या केस में नई बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मृतक इंजीनियर संभव जैन काफी लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे। इसके पीछे की वजह थीं- सातवें महीने में पैदा हुए बच्चे की बीमारी और पत्नी से तलाक के बाद पैदा हुई परिस्थितियां। बेटे के इलाज में करीब 35 लाख रुपये खर्च हुए थे। वहीं शादी के कुछ साल बाद पत्नी के साथ विवाद के बाद हुए तलाक समझौते में एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ की रकम मांगी गई थी।
बच्चे के इलाज में खर्च हुए थे 35 लाख
पुलिस के मुताबिक, संभव की शादी साल 2024 में हुई थी। 2025 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ। लेकिन बच्चा सातवें महीने में ही पैदा हो गया था। प्रीमैच्योर डिलीवर के चलते वह काफी नाजुक था। इसके चलते बीमार रहता था। मीडिया रिपोर्ट में परिजनों के हवाले से बताया गया है कि बच्चे के इलाज में करीब 35 लाख से अधिक खर्च हो गए। इस बीच संभव की उसकी पत्नी के साथ अनबन रहने लगी। दोनों के बीच खूब विवाद बढ़ गया, तो मामला कोर्ट में पहुंचा।
पत्नी ने सेटलमेंट के मांगे थे 1 करोड़ रुपये
पत्नी ने तलाक के लिए मुकदमा दायर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी द्वारा सेटलमेंट की रकम 1 करोड़ मांगी गई। लेकिन, फिर दोनों में करीब 15 लाख रुपये में सेटलमेंट हुआ। परिजनों के मुताबिक, 7 लाख रुपये की पहली किस्त संभव और उसके परिवार की तरफ से पत्नी को दी जा चुकी थी। दूसरी किस्त का भुगतान बाकी था।
पिता से कही थी आत्महत्या और डिप्रेशन की बात
थाना प्रभारी सुमनेश कुमार के मुताबिक, संभव ने आत्महत्या करने से पहले अपने पिता से बातचीत की थी। चैट से हुई बाचतीच में उसने खुदके डिप्रेशन में होने की बातें कहीं। इसके साथ ही उसने आत्महत्या करने की बात भी कही। जानकारी में सामने आया है कि उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। पिता ने लगातार उसे घर वापस आने के लिए कहा था।
3 दिन से नहीं गया था घर, फिर कूदकर दी जान
पुलिस के अनुसार, संभव तीन दिन से घर नहीं गया था। वह दो दिन तक गुरुग्राम के किसी होटल में ठहरा और बृहस्पतिवार को नोएडा आया था। थाना प्रभारी सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि संभव ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए माध्यम से सोसाइटी में फ्लैट बुक किया था। इसके बाद उसने 43वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
You may also like
-
रूस के ‘सेंटर-2026’ में तालिबान की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
-
135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 8.5 लाख किताबों का क्या होगा?
-
मोदी के लक्षद्वीप दौरे के 2 साल बाद बदली तस्वीर, पर्यटन के साथ बढ़ी नौसेना की ताकत
-
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 2 और उम्मीदवार, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
-
दिल्ली की बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली कार्ड अनिवार्य
