किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चा
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा सागर जिले में हुई दु:खद घटना और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए गए हैं, कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस टीम ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में ले लिया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी दक्षता सिद्ध की है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर नशा मुक्ति अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मीडिया को जारी संदेश में यह जानकारी दी।
You may also like
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल
-
MP के 60 प्रोफेसर IIT गुवाहाटी में लेंगे AI ट्रेनिंग, छात्रों को भविष्य के लिए करेंगे तैयार
-
MP Tourism: मध्य प्रदेश में 3 साल में दोगुने हुए पर्यटक, 21.5 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
-
MP में निवेश बढ़ाने का मेगा प्लान, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 से पहले आएंगी नई औद्योगिक नीतियां
-
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, 12 में से 5 मादा चीताओं ने दिया शावकों को जन्म
