हैदराबाद
भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने आज अपने
मुख्यालय, हैदराबाद और देश भर की सभी परियोजनाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी
157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यालय , हैदराआद में गांधी जयंती समारोह का शुभारंभ श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी), श्री
कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक), श्री विवेक निशांत नाथ, निदेशक (वाणिज्य) और सी नीलकंठ
रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ वरिष्ठ
अधिकारियों और कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।
इस भव्य अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने स्वच्छता की शपथ ली । साथ
ही, स्वच्छता, साफ-सफाई , स्वस्थ कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को बनाए रखने की अपनी
प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
इस अवसर पर, विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने सभी कर्मचारियों से स्वच्छता के लिए कुछ घंटे
समर्पित करने का आह्वान किया और उनसे आग्रह किया कि वे स्वच्छता बनाए रखने के लिए पहले स्वयं में
परिवर्तन लाते हुए दूसरों को अपना समय तथा प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करें। उन्होंने
ईमानदारी, सत्य और विश्वास पर गांधीजी के विचारों को आत्मसात करके कर्मचारियों से एक शिक्षित,
विकसित और समृद्ध भारत का लक्ष्य रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का समापन, एनएमडीसी मुख्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों
और कर्मचारियों की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।
You may also like
-
दिल्ली में अगले 9 दिनों तक जहरीली हवा का अलर्ट, खराब AQI से बढ़ी चिंता
-
वीबी-जी राम जी में उन्नत फेस ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च
-
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: कांग्रेस, AAP और AISA से जुड़े 57 केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
-
दिल्ली HC ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज की, पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर का रास्ता साफ?
-
फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस
