#politicswala report
-बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की बढ़ी परेशानी
-सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में असामान्य तरीके से हाथ हिलाते नजर आए
-विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने की इस्तीफे की मांग
Bihar Assembly : पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर सियासी घमासान मच गया है। इस मुद्दे ने न केवल विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा खड़ा कर दिया बल्कि सड़कों पर भी विपक्षी दलों ने प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। विपक्ष ने इसे राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ते हुए नीतीश कुमार से माफी और इस्तीफे की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में भी हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे के बाद 8 मिनट में ही विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
हाल ही में नितीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे राष्ट्रगान के दौरान बातें करते, हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रगान के अपमान को लेकर विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर इस्तीफे की मांग करते हुए माफ़ी मांगने को कहा। हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन स्थगित करना पड़ा।
विपक्ष के विधायक सदन के बाहर पोर्टिको में धरने पर बैठ गए हैं। वे लगातार मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बजट सत्र के दौरान यह पहली बार है कि सदन की कार्रवाई पहले हाफ में स्थगित करनी पड़ी है।
वीडियो में राष्ट्रगान गाये जाने के दौरान मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बगल में खड़े अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ कहते और फिर हाथ जोड़कर मंच के सामने मौजूद लोगों को प्रणाम करते दिख रहे हैं। इस दौरान प्रधान सचिव हाथ से इशारा कर नितीश को राष्ट्रगान के दौरान चुप रहने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
भावनाओं से खिलवाड़
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि हम व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन जब कोई राष्ट्रगान का अपमान करेगा तो इसे हिन्दुस्तान किसी कीमत पर नहीं सहेगा। “मुख्यमंत्री ने जो हरकत की है, वह न केवल राष्ट्रगान का अपमान है, बल्कि पूरे देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। सरकार को इस पर जवाब देना होगा। स्पीकर ने इस मुद्दे पर समय देने और बात करने से इंकार करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर शून्यकाल में बात करें। और यहीं से विपक्षी दाल के हंगामे का दौर शुरू हुआ।
विजय चौधरी ने लिया पक्ष
सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा- राष्ट्रगान या राष्ट्रीय परंपराओं के लिए मुख्यमंत्री की कितना सम्मान है यह बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है। इसे जबरदस्ती किसी को समझाने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री हमेशा राष्ट्र के सम्मान के लिए प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बोलीं- “वीडियो में साफ दिख रहा है कि मुख्यमंत्री राष्ट्रगान के दौरान जिस तरह से व्यवहार कर रहे थे, वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा- “यह सिर्फ बिहार की नहीं, पूरे देश की बात है। आज दुनिया देख रही है कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया। हम इसे हर मंच पर उठाएंगे।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेताओं ने नितीश कुमार की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाया। राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री की मानसिक हालत ठीक नहीं है। राष्ट्रगान का अपमान करने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री मान लें कि अब वह इस पद के लायक नहीं हैं।
जेडीयू ने साधी चुप्पी
इस पूरे विवाद पर नीतीश कुमार या उनकी सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसा लग रहा है मानो जेडीयू के नेता इस मुद्दे को ठंडा करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन विपक्ष के तीखे हमले और सड़क पर बढ़ते प्रदर्शन ने सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
You may also like
-
क्या बीजेपी में नरोत्तम मिश्रा का टिकट संकट में? दो नए नामों की चर्चा तेज
-
असहमति की शब्दावली ..कार्यकर्ता “अर्बन नक्सल” है, प्रदर्शनकारी “आंदोलनजीवी” है, पत्रकार “प्रेस्टीट्यूट” है और जनाज़े में शामिल लड़का “पत्थरबाज़”
-
अमरनाथ: प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग लगभग पूरी तरह द्रवित…
-
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी में अब तक 70 बार चोरी…..
-
दतिया विधानसभा उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा के मुकाबले कौन?
