#politicswala report
-2 महीने चलेगा कार्यक्रम
-1200 गांवों में प्रतिदिन महिला संवाद
-2 ,00,00000 (दो करोड़) से अधिक महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे
-600 रथ, 70,000 से अधिक डोले होंगे शामिल
-1400 बैठक होंगी सिर्फ पटना में
‘Mahila Samvad’ campaign launched: पटना । उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत की है। सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की सरकार लगातार महिलाओं के लिए काम कर रही है। हम संवाद के जरिए उनकी समस्याएं सुनेंगे। हम लंबित काम पूरा करेंगे। करीब 600 रथ, 70,000 से अधिक डोले दो करोड़ से अधिक महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे।

Mahila Samvad:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘महिला संवाद’ अभियान को हरी झंडी दिखाई। चुनाव से पहले महिलाओं तक अपनी पहुंच को मजबूत करने की दिशा में सरकार का ये महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चौधरी ने आगे कहा कि बिहार के लोगों ने लालू यादव को 15 साल तक देखा है। लोग समझते हैं और वे तय करेंगे कि किसने काम किया और किसने नहीं। नीतीश कुमार सीएम हैं और हम उनके नेतृत्व में (आगामी बिहार विधानसभा चुनाव) लड़ेंगे। यह अभियान महिलाओं के बीच अपना समर्थन आधार मजबूत करने के लिए पिछले 19 वर्षों में सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों की याद दिलाएगी।
पूरे राज्य में यह कार्यक्रम अगले दो महीने तक चलेगा। संवाद के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी, जिसमें बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति, 2015, स्वयं सहायता समूह, जीविका, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, स्कूली छात्राओं के लिए पोशाक और साइकिल योजना, शराबबंदी और बाल विवाह व दहेज के खिलाफ उठाए गए कदम शामिल हैं। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार बिहार में महिलाओं की समस्याओं को भी समझने की कोशिश करेगी। संवाद का एक उद्देश्य विकास पर महिलाओं के विचार जानना भी है। उनकी समस्याओं और विचारों को राज्य मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समाधान की योजना बनाई जा सके।
इससे पहले नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा पूरी की और राज्य के 38 जिलों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जीविका के माध्यम से प्रतिदिन राज्य के 1200 गांवों में महिला संवाद आयोजित किया जाएगा। इस तरह के संवादों की सबसे अधिक संख्या मुजफ्फरपुर जिले में होगी। अकेले पटना जिले में करीब 1400 बैठकें होनी हैं।
साल के अंत तक बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जुट गयी हैं। सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा पूरी की। इसके बाद कांग्रेस ने बिहार के अलग-अलग जिलों में पलायन रोको नौकरी दो यात्रा की। इस दौरान कन्हैया कुमार और तमाम कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को साधने का प्रयास किया। अब एक बार फिर बिहार सरकार महिलाओं को साधने के प्रयास में निकलने वाली है। सरकार ने आज 18 अप्रैल से बिहार के तमाम गांवों में महिला संवाद कार्यक्रम शुरू किया।
You may also like
-
फिर साथ आ सकते हैं राज और उद्धव ठाकरे, बस एक कसम की बात है
-
केंद्रीय मंत्री का NDA से मोह भंग! जानें चिराग ने क्यों कहा मैं केंद्र की राजनीति में नहीं रहना चाहता?
-
‘रोहित वेमुला एक्ट’ लागू करेगा कर्नाटक- सिद्धारमैया
-
One Party One Election: भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, अब एक साथ होंगे मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव !
-
दिल्ली के सामने झुकेगा नहीं, स्टालिन का शाह पर निशाना बोले- हम कंट्रोल से बाहर