Bhopal Khadi Utsav 2025: भोपाल। 27 सितंबर से शुरू हुआ खादी उत्सव मेला अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है।
इस महोत्सव का समापन 10 अक्टूबर को नीलकंठ सुर सरगम संगीत ग्रुप के शानदार कार्यक्रम के साथ होगा।
यह आयोजन भोपाल हाट परिसर में शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक होगा।
नीलकंठ सुर सरगम ग्रुप भोपाल ही नहीं, बल्कि नागपुर और आसपास के शहरों में भी बेहद लोकप्रिय है।
इस बार ग्रुप की प्रस्तुति में कई प्रसिद्ध गायक शामिल होंगे, जिनमें कुछ कलाकार नर्मदापुरम से भी विशेष रूप से पधारेंगे।
कार्यक्रम का संचालन (एंकरिंग) करेंगे अंजर मोहम्मद, जो एक प्रसिद्ध लेखक हैं और अब तक कई पुस्तकों की रचना कर चुके हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यास परिवार होंगे, जबकि विशेष अतिथि समाजसेवी मोनू गोहल जी रहेंगे।
इस आयोजन के ऑर्गेनाइजर्स वंदना जी और मनराज सिंह हैं, जिन्होंने इस संगीतमय शाम को विशेष बनाने के लिए पूरा प्रयास किया है।
आयोजकों ने भोपालवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस संगीतमय शाम का आनंद लें और खादी उत्सव मेले के समापन को यादगार बनाएं।
You may also like
-
एमपी में महिला कॉन्स्टेबल को जेंडर चेंज कराने की अनुमति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
-
शन के 2 साल बाद ADJ को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, MP हाई कोर्ट पहुंचे न्यायिक अधिकारी
-
महालक्ष्मी नगर सब स्टेशन इंदौर में 50 एमवीए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
-
इंडस्ट्रियल एरिया में अब नहीं बनेंगे रो-हाउस और प्लॉट, सिर्फ फ्लैट बनाने की अनुमति
-
जन्म-मृत्यु पंजीयन में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करें : सचिव शुक्ल
