दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का भाला पहुंचा 90 मीटर पार…पढ़ें पूरी खबर

Share Politics Wala News

#politicswala report

Neeraj Chopra journey to 90.23 m: डबल ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक यादगार कारनामा दिया। उन्होंने भालाफेंक में 90 मीटर की दूरी पार कर की, और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बन गए। चोपड़ा ने जैवल‍िन थ्रो में पहली बार 90 मीटर का बैर‍ियर पार किया। उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2025 में भाला 90.23 मीटर दूर फेंका, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का भाला पहुंचा 90 मीटर पार…पढ़ें पूरी खबर

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था।

हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर स्कोर किया।

नीरज ने इवेंट में पहली कोशिश में 88.44 मीटर फेंका,

दूसरी बार फाउल किया और

तीसरी बार में 90.23 मीटर तक पहुंचे  .

PM मोदी ने दी बधाई, बोले- भारत को गर्व

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत खुश और गौरवान्वित है।’ पीएम ने लिखा, ‘शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है।

दोहा डायमंड लीग के प्रदर्शन पर  नीरज चोपड़ा

बोले-अब तो 90 मीटर से भी पार जाएगा जैवल‍िन..’,

साल 2024 में चोपड़ा कई बार इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे।

सिर्फ दो हफ्तों के अंदर उन्होंने अपने अगले तीन बेहतरीन थ्रो किए।

उन्होंने लुसाने डायमंड लीग फाइनल और ओलंपिक क्वालिफिकेशन इवेंट में क्रमशः 89.45 मीटर और 89.34 मीटर दूर भाला फेंका।

उनका दूसरा सबसे अच्छा थ्रो 89.49 मीटर भी लुसाने में ही हुआ, जिससे उन्हें डायमंड लीग मीट में दूसरा स्थान मिला।
ये रही उपलब्धियां
1. 90.23 मीटर     दोहा डायमंड लीग             2025 16 मई 2025

2. 89.94 मीटर    स्टॉकहोम डायमंड लीग    2022 30 जून 2022

3. 89.49 मीटर     लुसाने डायमंड लीग            2024 22 अगस्त 2024

4. 89.45  मीटर        पेरिस ओलंपिक            2024 फाइनल 8 अगस्त 2024

5. 89.34 मीटर        पेरिस ओलंपिक            2024 क्वालिफिकेशन 6 अगस्त 2024

वर्ल्ड रिकॉर्डधारी हैं नीरज के कोच

नीरज चोपड़ा का यह शानदार प्रदर्शन तब आया जब उन्होंने पिछले साल नवंबर में कोच जान जेलेजनी के साथ काम करना शुरू किया था। हालांकि नियमित ट्रेनिंग उन्होंने फरवरी से शुरू की थी। जेलेजनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड 98.48 मीटर का है, जो 1996 से अब तक कायम है। नीरज ने जनवरी में टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी कर चुके हैं।

अब कौन से मुकाबले

अब 23 मई को पोलैंड के चोरचोव में ORLEN Janusz Kusociński Memorial में हिस्सा लेंगे।

जहां वे वेबर और पीटर्स से फिर भिड़ेंगे।

24 जून को ओस्ट्रावा, चेकिया में गोल्डन स्पाइक 2025 प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जहां पिछली दो बार चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

डायमंड लीग दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ट्रैक एंड फील्ड सीरीज है जिसमें एथलीट सीजन के दौरान पॉइंट्स कमाते हैं और फिर फाइनल में जगह बनाते हैं. इस साल इसका फाइनल 27-28 अगस्त को ज्यूरिख में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *