#politicwala reporter
भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री चला रहे हैं। मंत्रिमंडल बन गया है। विभागों का बंटवारा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भोपाल दिल्ली एक किये हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार शाम को विभागों का बंटवारा हो जाएगा। एक जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह को एक आयोजन में भोपाल आना है बहुत संभव है एक को ही विभागों का भी बंटवारा हो।
मध्यप्रदेश में आज मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। यहां मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। देर शाम वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ही रात्रि विश्राम किया। कोहरे के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर सका। इसके चलते वे आज करीब 11 बजे भोपाल लौटेंगे। सीएम दोपहर साढ़े बारह बजे खंडवा के हनुवंतिया जाएंगे। यहां से शाम 5 बजे सिंगाजी पहुंचकर दर्शन पूजन कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम हनुवंतिया में करेंगे।ऐसा माना जा रहा है कि उनके भोपाल लौटने के बाद कभी भी मंत्रियों को विभाग बंटवारे का ऐलान हो सकता है।
1 जनवरी को भोपाल आ सकते हैं शाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शाह को मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2024 को साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया, ‘बीजेपी के संकल्प पत्र 2023 में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का वादा किया गया था। इस व्यवस्था में अलग आवेदन किए बिना रजिस्ट्री के 15 दिन की समय-सीमा में खरीदार के पक्ष में नामांतरण किया जा सकेगा। खसरा-नक्शा में भी तुरंत सुधार हो सकेगा।’विभागों के बंटवारे के साथ ही उज्जैन में मंत्रिमंडल की बैठक होने की भी संभावना है।
You may also like
-
महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत
-
राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक
-
चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात
-
हरदा में युवक की मौत के बाद छीपाबड़ में चक्काजाम, मारपीट से हत्या के आरोपों पर हंगामा
-
छतरपुर में मछली पकड़ने के लिए फेंका डायनामाइट, हाथ में फटने से युवक का पंजा उड़ा
