MP IAS Promotion 2027: नए साल में 27 IAS अफसरों को प्रमोशन, नेहा मारव्या बनेंगी सचिव; देखें पूरी लिस्ट

Share Politics Wala News

भोपाल 

मध्य प्रदेश में आम नागरिकों को अगले दो महीने बाद नए साल से बड़ी संख्या में और अधिक सक्षम अधिकारी मिलने वाले हैं, जिसके बाद काफी हद तक अतिरिक्त प्रभार के कारण खड़ी हो रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। आइएएस संजय गोयल, निशात वरवडे और ज्ञानेश्वर वी पाटिल प्रमुख सचिव ही जाएंगे। अभी ये सचिव है। गोयल अभी स्कूल शिक्षा, चरवड़े किसान कल्याण एवं कृषि विभाग संभाल रहे हैं तो पाटिल एसइइपीजेड मुंबई जोनके विकास आयुक्त का जिम्मा है। ये तीनों 2003 बैच के हैं। उधर ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान, मुर्खियों में रही आइएएस नेहा मारव्या सिंह, भिंड में तेज तर्रार कलेक्टरी दिखा चुके संजीव श्रीवास्तव और जल निगम के एमडी वीएस चौधरी कोलसानी समेत 2011 बैच के 16 आइएएस सचिव बन जाएंगे। जबकि अपर 2022 बैच के 8 आइएएस कलेक्टर हो जाएंगे। बता दें कि सरकार के वरिष्ट्र स्तर अधिकारियों का टोटा है. अफसरों के पास एक से लेकर पर कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार है। आम नागरिक कई बार अतिरिक्त प्रभार वाले अफसरों को एक से दूसरे कार्यालयों में खोजते रहते हैं।

सुर्खियों में रही आइएएस नेहा मारव्या व तेज तर्रार कलेक्टरी दिखा चुके संजीव भी सचिव
बता दें कि 2011 बैच के आइएएस एवं उद्यानिकी विभाग के कमिश्नर सौरव कुमार सुमन, राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की एमी नेहा मारण्या सिंह, प्रतिनियुक्ति पर बैंगलुरू में सेवाएं दे रहे विजय कुमार जी, चेाई पोर्ट अर्थारिटी में सेवाएं दे रही अनुग्रहा पी, दिल्ली में तैनात श्री विजय च विजय दा, रेशम संचालनालय के आयुक्त मोहित कुंवर, मप्र जनगणना संचालन निदेशक एवं भिंड में कलेक्टर रह चुके संजीव श्रीवास्तथ एमपी आइ‌डीसी के एमडी चंदगौली शुक्ला, एफडीए के नियंत्रक मनोज पुष्प, एग्रीकल्चर डायरेक्टर उमाशंकर भार्गव हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर गौतम सिंह इंदौर संयुक्त कमिश्नर प्रीति जैन, पन्ना में कलेक्टर रह चुकौउवापरमार, वाल्मी डायरेक्टर सरिता बाला ओम प्रजापति प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर मुजीबुर्रहमान खान, चाय आयुक्त दिनेश जैन, आयुष विभाग के अपर सचिव संजय कुमार मिश्रा, तकनीकी शिक्का के अपर सचिव गिरीश शर्मा, भोपाल के अपर आयुक्त (राजस्व) शिवराज सिंह वर्मा, ग्वालियर के अपर आयुक्त (राजस्व) वीरेंद्र कुमार सचिव बनेंगे।

ये बनेंगे अपर कलेक्टर
खंडवा जिपं सीईओ ऐश्वर्य वर्मा, इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त आशीष, श्योपुर जिपं सीईओ कार्तिकेय जायसवाल, टीकमगढ़ जिपं सीईओ विशाल धाकड़, उप सचिव सोनाली देव बड़‌वानी जिपं सीईओ अर्पित गुप्ता, बालाघाट जिपं सीईओ तनुश्री मीणा, सांहवा अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला।

सीएस का कार्यकाल 3 महीने बाकी, एसीएस राजौरा जून में होंगे रिटायर, वीएल कांताराव दिसंबर 2027 में
राजौरा जून में सेवानिवृत्त होंगे। वे सीएस की कुर्सी तक पहुंचने ही वाले थे कि दिल्ली से उनका नाम कट गया था। एसीएस मनु श्रीवास्तव सितंबर में. एसीएस केसी अगस्त में, केंद्र में सेवाएं दे रहे चौरल कांताराय दिसंबर 2027 में तैयानिवृत्त होंगे।

आहूजा होंगे अगले एसीएस
अब अगले अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डीपी आहूजा होंगे। आहूजा अभी सहकारिता विभाग संभाल रहे हैं। वे वरिष्ठता क्रम में सबसे आगे है। यह तमगा उन्हें मौजूदा एसीएस में से किसी का रिटायरमेंट होने के बाद मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *