Mohan Yadav meets Prime Minister: दिल्ली दौरे पर गए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अक्टूबर में प्रस्तावित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। यह सम्मेलन भोपाल या सीहोर में आयोजित किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस किसान सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, मिलेट्स उत्पादक किसान और आदिवासी किसान सम्मानित किए जाएंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को प्रोत्साहित करना और उन्हें नई तकनीक एवं नवाचारों से जोड़ना है।
औद्योगीकरण पर बड़ा फोकस
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में चल रहे औद्योगीकरण के प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भोपाल में वंदे मेट्रो कोच फैक्ट्री शुरू की गई है और जल्द ही भोपाल मेट्रो ट्रेन सेवा भी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा रहा है।
सीएम ने बताया कि पिछले लगभग सवा साल में करीब 30 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं, जिनसे प्रदेश में लगभग 21 लाख रोजगार सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग और निवेश को गति देने के लिए सरकार लगातार अभियान चला रही है।
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी से की गई प्रत्येक भेंट नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करती है। इस अवसर पर उन्हें मध्यप्रदेश पधारने का निमंत्रण भी दिया। pic.twitter.com/ejGD3xnRaE
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 18, 2025
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात
इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी।
इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत मध्यप्रदेश में किए जा रहे सुधारों और नवाचारों की जानकारी दी।
चर्चा में स्कूली और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों को और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से आज नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान राज्य में शिक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।@dpradhanbjp pic.twitter.com/syngVCBdHE
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 17, 2025
सीएम मोहन यादव का यह दिल्ली दौरा किसानों और युवाओं पर केंद्रित माना जा रहा है।
जहां पीएम मोदी को किसान सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया।
वहीं शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने प्रदेश के छात्रों और युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा और अवसरों पर बल दिया।
You may also like
-
Bhiwadi Fire Explosion: लापरवाही की आग में झुलसी ज़िंदगियां
-
भारत का ‘AI Impact Summit 2026’: लोकतंत्रीकरण का दावा या तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन?
-
गुवाहाटी से कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, बोले संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है बीजेपी
-
बांग्लादेश में सत्ता की वापसी: BNP को प्रचंड जनादेश, पीएम मोदी ने दी बधाई
-
एपस्टीन की आर्ट की पसंद भी यौन गंदगी वाली!
