# politicswala report
PM modi in Kanpur –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में कहा- पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए। बेटी ऐशन्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।
उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने, घर में घुसकर, सैकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए।
हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा।
अगर मैं कनपुरिया अंदाज में कहूं तो- दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।
पीएम ने करीब 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया।
इससे पहले, मोदी ने कानपुर एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की।
मोदी ने शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या, मां सीमा और पिता संजय द्विवेदी से मुलाकात की।
शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने बताया कि पीएम परिवार से मिलकर भावुक हो गए।
ऐशन्या और शुभम के पिता के आंसू देख पीएम ने ढांढस बंधाया। कहा, आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर रुका है, खत्म नहीं हुआ है।
यह आगे भी जारी रहेगा। हम आगे भी आप लोगों से मिलते रहेंगे।
You may also like
-
राम मंदिर CEO की रेस में पूर्व IPS राजेश पांडे, 8 उम्मीदवारों का इंटरव्यू
-
‘कांवड़ियों को आतंकवादी कहा तो…’: मौलाना रशीदी पर टी राजा का पलटवार!
-
एन चंद्रशेखरन का टाटा संस चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
-
15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस क्यों चुना गया?
-
आजादी के बाद भारत की राजनीति को प्रभावित करने वाले प्रमुख आंदोलन की सूची!
