मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
रायपुर
प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा दी जा रही सुविधाओं में वृद्धि करते हुए आज प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.chhattisgarhhaj.org का शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट के माध्यम से हज यात्रियों को त्वरित सूचना की प्राप्ति, हज यात्रा से संबंधित समस्त जानकारी एवं हज यात्रा के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा प्राप्त होगी। इस सुविधा से हज यात्रियों को रायपुर मुख्यालय आने जाने में होने वाले आर्थिक व्यय एवं समय की बचत होगी। राज्य हज कमेटी की वेबसाइट के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग, (राज्य मंत्री दर्जा), हज कमेटी सदस्य मौलाना अमीर बेग, कार्यपालन अधिकारी/ सचिव डॉ खुशबू उस्मान, एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।
You may also like
-
मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
-
राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार, ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना
-
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
-
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी
-
दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
