भोपाल
घर का बजट फिर बढ़ने वाला है। सांची का पैकेटबंद दूध शनिवार यानी 14 नवंबर से महंगा हो जाएगा। एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) ने नई दरें जारी कर दी हैं। एक लीटर फुल क्रीम दूध अब 70 की जगह 74 रुपये, स्टैंडर्ड दूध 63 की जगह 67 रुपये, टोन्ड दूध 58 की जगह 59 रुपये और गाय का दूध 62 की जगह 64 रुपये में मिलेगा।
रोज दूध लेने वाले परिवारों पर पड़ेगा असर
सबसे ज्यादा असर रोज दूध लेने वाले परिवारों पर पड़ेगा। फुल क्रीम के छह लीटर वाले पैक पर 24 रुपये और स्टैंडर्ड के छह लीटर वाले पैक पर 24 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चाय के लिए इस्तेमाल होने वाला चाह/अमृत दूध 62 से बढ़कर 65 रुपये और टी स्पेशल 56 से बढ़कर 58 रुपये लीटर हो गया है।
You may also like
-
आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, अस्मिता और स्वाभिमान को मिलेगा सम्मान
-
महादेव सट्टा केस में शिकंजा तेज, CBI के बाद अब ED करेगी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ
-
आधार सेचुरेशन और डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगी नई गति, स्कूलों में चलेंगे विशेष अभियान
-
55 वर्ष की उम्र में एम.ए. शिक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर व्याख्याता बसंत कुमार साहू ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
-
महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2026 को लेकर भोपाल में तैयारियां तेज
