#politicswala report
RJD State president: मंगनी लाल मंडल ने आरजेडी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। मंडल ने निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन के समक्ष नामांकन-पत्र दाखिल किया। मंगनी लाल मंडल होंगे आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन किया दाखिल- घोषणा 19 को
Mangni Lal Mandal: मंगनी लाल मंडल ने बिहार आरजेडी के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार (14 जून) को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के लिए वो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ गाड़ी से पार्टी कार्यालय पहुंचे। नामांकन के वक्त आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद थीं।
19 जून को होगी नाम की औपचारिक घोषणा
सिर्फ मंगनी लाल मंडल ने ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है, इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में आरजेडी के राज्य परिषद की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा होगी।
जगदानंद सिंह की जगह लेंगे
मंगनी लाल मंडल
जगदानंद सिंह की जगह 76 वर्षीय मंगनी लाल मंडल को बिहार आरजेडी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। वह अति पिछड़े समाज के बड़े नेता हैं। उनके जरिए अत्यंत पिछड़ा वर्ग को चुनावी वर्ष में साधने की कोशिश में आरजेडी है। बिहार में इस वर्ग की आबादी सबसे अधिक 36 फीसदी है। मंगनी लाल मंडल लंबे समय तक आरजेडी में थे। उसके बाद जेडीयू में चले गए थे।
इसी साल जनवरी में जेडीयू छोड़ वापस आरजेडी में आ गए। 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे। इस अवधि के दौरान वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। 2004 से 2009 तक राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। अब आरजेडी को इस फैसले से चुनाव में कितना लाभ होगा यह समय बताएगा।
You may also like
-
अफ़ग़ान बाल वधू बनी यूरोप की शीर्ष बॉडीबिल्डर!
-
आडवाणी ने जो सांप्रदायिकता के बीज बोए, उसकी फ़सलें अब मोदी जी काट रहे हैं !
-
सबसे अलग .. बिहार में भाजपा हिन्दुत्वादी क्यों नहीं दिखती ?
-
68 लाख किलो नकली घी बेचकर जैन सेठों ने भगवान को लगाया 250 करोड़ का चूना !
-
#biharelection .. माथा देखकर तिलक करता चुनावआयोग
