मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को लीगल नोटिस भेज पांच करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है।
इसी साल ड्रग संबंधी केस में गिरफ्तार हुए समीर खान ने कहा कि एक टेलीविजन चैनल पर देवेंद्र फडणवीस की ओर से दिए गए बयान की वजह से उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और साथ ही उन्हें वित्तीय नुकसान भी हुआ।
नवाब मलिक और उनकी बेटी निलोफर मलिक खान ने इस लीगल नोटिस की प्रति को ट्विटर पर साझा किया है।
इसके मुताबिक, फडणवीस ने समीर खान पर ड्रग्स रखने का आरोप लगाया, जबकि मामले की जांच अभी जारी है।
इसमें कहा गया है कि एनसीबी द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कुछ भी ऐसा नहीं जो फडणवीस के एक भी दावे की पुष्टि कर दे।
14 जनवरी 2021 को दर्ज पंचनामा, स्पष्ट रूप से कहता है कि घर की तलाशी ली गई और मेरे मुवक्किल के घर या उसके पास से कोई प्रतिबंधित/संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला। लेकिन आपको ऐसी झूठी, बेबुनियाद और निराधार रिपोर्ट किस स्रोत से मिली, यह आप बेहतर जानते हैं।
बता दें कि यह नोटिस ऐसे समय में भेजा गया है जब देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक लगातार एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
नवाब मलिक ने जहां फडणवीस पर जाली नोटों के धंधे को संरक्षण देने का आरोप लगाया है तो वहीं फडणवीस ने दावा किया है कि मलिक और उनका परिवार संदिग्ध भूमि सौदों में लिप्त है।
जुबानी जंग जारी रहने के बीच नवाब मलिक की बेटी ने एक खुली चिट्ठी लिखकर यह बताया कि समीर खान की गिरफ्तारी के बाद उन्हें और उनके बच्चों को कैसे संघर्ष करना पड़ा था।
निलोफर ने ट्वीट किया था, ‘झूठे आरोप जिंदगियां बर्बाद कर देते हैं। किसी पर आरोप लगाने या निंदा करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि बात किसके बारे में हो रही है।
यह मानहानि नोटिस देवेंद्र फडणवीस के उनक गलत बयानों और दावों को लेकर है, जो उन्होंने मेरे परिवार को लेकर दिए। हम पीछे नहीं हटेंगे।’
You may also like
-
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
-
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
-
दिल्ली में यमुना को मिलेगा नया लुक, पल्ला से कालिंदी कुंज तक बनेगा रिवरफ्रंट
-
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त
-
अभिजीत दीपके की अपील- दिवाली तक प्रदर्शन नहीं, परिवार के साथ समय बिताएं
