उज्जैन
उज्जैन-आगर मार्ग पर तराना फंटे के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यात्री बस अनियंत्रित होकर पुलिया से उतरकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बस से यात्रियों को निकाला।
राघवी पुलिस ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 70 पी 0161 शुक्रवार दोपहर आगर से उज्जैन की ओर जा रही थी। तराना फंटे के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पुलिया के समीप से नीचे उतरकर पलट गई।
बस की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत
बताया जा रहा है कि इस दौरान फंटे के पास खड़े मोहन पुत्र मांगीलाल उम्र 50 वर्ष और महेश पुत्र बापू दोनों निवासी ब्राह्मण बड़ोदिया इंगोरिया बस की चपेट में आकर नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति ग्राम ठुकराल रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
रास्ते में दोनों मार्ग के समीप खड़े होकर बीड़ी पी रहे थे। बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में बस में सवार गंगाबाई, तेजूबाई, विष्णुबाई, पेपाबाई और सगनाबाई सभी निवासी आगर भी घायल हुई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
