बिलासपुर
रेल मंडल के वेंकटनगर स्टेशन पर शनिवार से बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से की जा रही मांग के बाद रेलवे ने यहां ट्रेन रोकने की अनुमति दी है। पहले दिन स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन के रुकने से यात्रियों में भी खुशी नजर आई।
प्रायोगिक तौर पर शुरू हुआ ठहराव
रेलवे ने फिलहाल नर्मदा एक्सप्रेस के वेंकटनगर ठहराव को प्रायोगिक आधार पर शुरू किया है। यात्रियों से मिलने वाले रिस्पांस के आधार पर बाद में इसे नियमित किया जा सकता है। इस सुविधा से यात्रियों को बिलासपुर या इंदौर की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
बिलासपुर-इंदौर ट्रेन का बदला समय
ठहराव शुरू होने के बाद 18234 बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस वेंकटनगर स्टेशन पर 13:47 बजे पहुंचेगी और 13:49 बजे रवाना होगी। इसके बाद जैतहरी 14:02, अनूपपुर 14:19, अमलाई 14:35 और बुढ़ार 14:45 बजे पहुंचेगी। अन्य स्टेशनों की समय-सारिणी यथावत रहेगी।
वापसी में भी समय निर्धारित
वापसी में 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस वेंकटनगर 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद पेंड्रारोड 11:21, खोंगसरा 12:07, बेलगहना 12:23, करगी रोड 12:38, घुटकू 12:52 और उसलापुर 13.04 बजे पहुंचेगी।
You may also like
-
दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त सतर्कता
-
जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां
-
पीथमपुर से धार तक 120 किमी की रफ्तार से दौड़ा ट्रेन इंजन, रेल कनेक्टिविटी का सपना जल्द होगा पूरा
-
मध्यप्रदेश को बनाएंगे दो साल में दुग्ध उत्पादन में नंबर वन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
