भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहडोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 735 किलो 440 ग्राम गांजा, ट्रक एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 1 करोड़ 13 लाख रूपए की संपत्ति जब्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा की गई।
13 अक्टूबर को रात्रि गश्त के दौरान थाना जयसिंहनगर पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर चालक एवं खलासी से पूछताछ की। संदेह के आधार पर वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर ट्रक में रखी 18 बोरियों एवं 81 पैकेटों से कुल 735 किलो 440 ग्राम गांजा प्राप्त हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया। साथ ही ट्रक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के निवासी हैं। मामले में थाना जयसिंहनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
You may also like
-
कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा
-
महतारी वंदन की राशि से सुनीता के बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख
-
जरूरतमंद परिवारों की दीपावली भी होगी रोशन
-
MP के 2,790 होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत, अब अपने गृह जिले में मिल सकेगी पोस्टिंग
-
मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा भव्य विस्तार : लगभग 250 हेक्टेयर में फैलेगी सफारी
