जांजगीर-चाम्पा.
प्रदेश में बीते तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश से तमाम नदियां उफान पर है. नगर के शवरी पुल पर 6 फ़ीट ऊपर पानी बह रहा है, जिसकी वजह से जांजगीर का शिवरीनारायण का सम्पर्क टूट गया है. महानदी के तट तोड़कर बहने से नगर के बिलासपुर रोड और केरा रोड में पानी भर गया है.
आलम यह है निचली बस्तियों में पानी भरने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है. वार्ड एक में पानी भरने की वजह से वार्ड के लोगों को संस्कृतिक भवन में रखा गया है. मेला ग्राउंड में भी पानी गया है. पानी के भराव की वजह से लोग नाव में सवार होकर आना-जाना कर रहे है. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात किया है. इसके साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए खाने-पीने और रहने के लिए अलग-अलग स्थानों में इंतजाम किया है. देर शाम तक शबरी सेतु के ऊपर ढाई फीट तक पानी बह रहा था जिससे गिधौरी बलौदाबाजार से शिवरीनारायण का सड़क संपर्क पूरी तरह से कटा रहा।
सुबह 9 बजे बेरिकेट्स लगाकर पुल पर आना-जाना पूरी तरह से बंद करवा दिया गया था। एहतियात के लिए मोटरबोट और गोताखोरों को पुल के पास ही तैनात किया गया है। लगातार जल स्तर बढ़ने से क्षेत्र के छोटे-बड़े नालों के ऊपर से भी पानी बहने लगा था जिससे चारों दिशाओं से शिवरीनारायण का सड़क संपर्क टूट गया। बिलासपुर से शिवरीनारायण पहुंच मार्ग में मेन रोड़ में देवरी मोड़ के पास नाला से ऊपर पानी बहने से आना-जाना बंद हो गया।
केरा से शिवरीनारायण मार्ग में नगारीडीह के पास कंजीनाला, केरा रोड मेंं कनस्दा से पहले पुराने पुल, दुरपा से पहले ललारी पुल भी उफान पर होने से संपर्क कट गया। तुस्मा पुल में पानी बहने से खैरताल से शिवरीनारायण मार्ग का भी संपर्क टूट गया था। हालांकि नगर के किसी बस्ती में पानी नहीं घुसा था। देर रात महानदी का जलस्तर बढ़ते क्रम में था जिससे शिवरीनारायण से लेकर चन्द्रपुर तक नदी तटों में बाढ़ की संभावना बनी हुई है। महानदी नदी के किनारे लगे ग्राम तनौद के नवापारा मोहल्ला पानी से डूब गया जिससे करीब चार दर्जन मवेशी और दो जेसीबी मशीन डूब गई।
You may also like
-
सिंगापुर से लौटे CM साय का बड़ा दावा, छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
-
शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- यूपी-बिहार में लूटी जाती थीं मतपेटियां
-
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
-
भोपाल में MP Travel Mart का आगाज, 100 विदेशी मेहमान होंगे शामिल; 4 दिन चलेगा आयोजन
-
पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद
