भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का एक और अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में निज सहायक के पद पर पदस्थ राकेश कुमार कुशवाह ने अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।
जबलपुर में 20 से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित 13वीं एमपी स्टेट गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता-एनआर में राकेश कुमार कुशवाह ने 10 मीटर पिस्टल (NR) मास्टर मेन इंडिविजुअल स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। राकेश कुमार कुशवाह ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।
कुशवाह पुलिस विभाग के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी हैं और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में निज सहायक के रूप में शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यालयीन कार्यों की व्यस्तता के साथ निशानेबाजी में निरंतर अभ्यास कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करना उनकी प्रतिबद्धता और लगन को दर्शाता है। यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश पुलिस की खेल प्रतिभा को सामने लाती है, बल्कि पुलिस विभाग के उन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपनी नियमित शासकीय सेवाओं के साथ खेल एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
You may also like
-
बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’
-
विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ओ.एन.ओ.एस के माध्यम से 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक मिली पहुँच
-
नगरपालिका आम/उपनिर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली का संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
-
भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ
-
भोपाल में 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई टली, पुलिस बल की कमी बनी वजह
