पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू प्रसाद और कांग्रेस के नेताओं
पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग बेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर,
माफिया राज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे।
#politicswala report
PM Modi in Bihar-सीवान की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर जोरदार हमला किया।
उन्होंने कहा –
इन लोगों ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुँचाई है।
देश भर के लोगों के अहित की कीमत पर अपने परिवार का हित इनके लिए सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि राजद कांग्रेस की करतूतें और इनके कारनामे बिहार विरोधी हैं, देश विरोधी हैं।
जब भी अपने मुंह से ये लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को दुकान, कारोबार,उद्योग धंधे में ताले लटकते नजर आते हैं।
बिहार के नौजवानों के दिल में ये लोग अभी भी जगह नहीं बना पाए।
नरेंद्र मोदी ने कहा-
ये लोग बेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर, माफिया राज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे।
बिहार का प्रतिभाशाली नौजवान आज जमीन पर होने वाले काम देख रहा है।
एनडीए कैसा बिहार बना रही है इसका उदाहरण मढ़ौरा की रेल फैक्ट्री है।
मढ़ौरा की लोकोमोटिव फैक्ट्री से निकला इंजन अफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है।
यह फैक्ट्री इस सारण जिले में बनी है जिसको पंजे और आरजेडी वालों ने पिछड़ा कह कर अपने हाल पर छोड़ दिया।
नरेंद्र मोदी ने कहा-
जंगल राज वालों ने तो बिहार के विकास का इंजन ही ठप कर दिया।
अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका में रेल चलाएगा। यह बहुत बड़े गर्व की बात है।
मुझे पक्का विश्वास है कि बिहार मेड इन इंडिया का एक बड़ा केंद्र बनेगा।
बिहार का नौजवान जो समान बनाएंगे वह आत्मनिर्भर भारत को ताकत देगी।
पीएम ने कहा-
हम कहते हैं सबका साथ सबका विकास। लेकिन, लालटेन और पंजे वाले कहते हैं परिवार का साथ परिवार का विकास।
इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है कि अपने परिवारों के लिए देश के करोड़ों परिवारों का अहित करने से पीछे नहीं हटते।
हम इस प्रकार के राजनीति से के बिलकुल खिलाफ हैं। बाबा साहब भी इसके खिलाफ थे। इसीलिए यह लोग कदम-कदम पर उनका अपमान करते हैं।
You may also like
-
PM Kisan 24th Installment: 9.30 करोड़ किसानों को अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकते हैं ₹2,000
-
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा संकेत, बोले- जल्द होगा समझौता लेकिन ढांचा अलग रहेगा
-
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
-
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
-
दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद सौरव रांका ने वापस ली याचिका, हिरासत मामले में हुई सुनवाई
