‘पवित्र ग्रंथ सांस्कृतिक मान्यताएं हैं, इतिहास नहीं’- कॉमेडियन कुणाल कामरा
कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। कॉमेडियन गौरव कपूर के शो ‘Lie Hard’ में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा था कि महाभारत इतिहास नहीं, बल्कि मिथोलॉजी (पौराणिक कथा) है। इस बयान के बाद उन लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी, जो उनकी इस बात से सहमत नहीं थे।
बुधवार को कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अपने बयान को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया। उन्होंने इतिहास और मिथोलॉजी के बीच अंतर समझाते हुए लिखा कि इतिहास हमें बताता है कि क्या हुआ था और जिसे हम प्रमाणित कर सकते हैं,
जबकि मिथोलॉजी यह बताती है कि लोगों ने क्या माना, उन्हें किस बात का डर था, उन्होंने क्या उम्मीदें रखीं, दुनिया को उन्होंने किस तरह समझा और एक पूर्ण जीवन की उनकी कल्पना कैसी थी।
कुणाल ने आगे कहा कि जिन पौराणिक ग्रंथों को पवित्र माना जाता है, वे ‘सांस्कृतिक मान्यताएं हैं, इतिहास का हिस्सा नहीं।’ उनके मुताबिक, मिथोलॉजी प्रेम, कर्तव्य, इच्छा, भाग्य और ऐसी कई अमूर्त अवधारणाओं को अर्थ देती है। उन्होंने कहा कि मिथोलॉजी हर दौर में अपना महत्व बनाए रखती है, जबकि इतिहास अलग-अलग कालखंडों का दस्तावेजीकरण करता है।
अपने पोस्ट के अंत में कुणाल कामरा ने लिखा, “अब आप वापस मुझे गाली दे सकते हैं।”
| History tells us what we can establish happened |
| Mythology tells us
What the best in people believed,
What they feared,
What they hoped,
What the world meant to them
& their Imagination of a fulfilled life.
What elevates sacred texts is that they are cultural tenets & not…— Kunal Kamra (@kunalkamra88) August 25, 2026
शो में कुणाल कामरा ने क्या कहा था?
इस एपिसोड में शुभम गौर, जसप्रीत सिंह और सुनील शर्मा, जिन्हें Rofl Gandhi के नाम से भी जाना जाता है, शामिल थे। शो के दौरान एक मेहमान को एक बयान देना था और बाकी लोगों को यह अनुमान लगाना था कि वह बयान सच है या झूठ।
Rofl Gandhi ने एक बयान दिया कि एक बार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने के कारण उनकी परीक्षा छूट गई थी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कुरुक्षेत्र के पास हुई थी।
चूंकि उनका बयान झूठा था, इसलिए उन्होंने उस घटना को लेकर कई बातें खुद बनाईं। जब उनसे कुरुक्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश के लोग लड़ना चाहते थे, तो वे महाभारत के समय कुरुक्षेत्र चले जाते थे।
इस पर गौरव कपूर ने मजाक करते हुए पूछा कि यह कुरुक्षेत्र का युद्ध था या पानीपत की लड़ाई?
यहीं कुणाल कामरा ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, “इतिहास और मिथोलॉजी को मत मिलाइए। दोनों अलग-अलग हैं।”
इस पर शुभम गौर ने कहा, “मिथोलॉजी क्या? यह तो मेरा इतिहास है।”
इसके बाद कुणाल ने शुभम से पूछा कि यह घटना किस साल हुई थी। शुभम ने जवाब दिया, “भाई, किसी और का शो खराब मत करते हैं।” गौरव कपूर ने मजाक में इसका जवाब देते हुए कहा, “1000 ईसा पूर्व।”
विवाद कैसे शुरू हुआ?
शो का यह एपिसोड 23 अगस्त को अपलोड किया गया था। इसके बाद कुणाल कामरा का वह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें वे महाभारत को इतिहास के बजाय मिथोलॉजी बताते हुए दिखाई दिए।
कई लोगों ने कुणाल के बयान की आलोचना की। वहीं, कुछ लोगों ने शुभम गौर की बात का समर्थन किया और कहा कि उनका नजरिया उनकी अपनी मान्यता के ज्यादा करीब है।
कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन GIVA ने हटाया, कपड़ों पर विवाद के बाद मचा बवाल
You may also like
-
कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन GIVA ने हटाया, कपड़ों पर विवाद के बाद मचा बवाल
-
‘हिजाब सिर पर है, दिमाग पर नहीं’, इलाहाबाद HC के फैसले पर ओवैसी का पलटवार, अनुच्छेद 19-25 का दिया हवाला
-
गृहमंत्री अमित शाह घुसपैठियों पर सख्त, कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं!
-
E20 पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 5 दिन में हटाने का दावा
-
विजय शाह पर केस की मंजूरी नहीं देगी MP सरकार? फैसले से चर्चा तेज
