किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टला, सरकार से बातचीत के बाद आंदोलन स्थगित
नई दिल्ली/अंबाला: अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को प्रस्तावित किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार के साथ हुई बातचीत और कुछ मांगों पर सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया। इसके चलते शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहा तनाव कम हुआ और दोनों सीमाओं पर यातायात भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ किसान नेताओं की बैठक हुई, जिसमें दो प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। वहीं, कुरुक्षेत्र पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित हिरासत में लिए गए कई नेताओं को रिहा कर दिया। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि सरकार की ओर से केंद्र स्तर पर वार्ता कराने का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित किया गया है।
हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढील नहीं दी गई है। विपक्ष के प्रस्तावित संसद घेराव को देखते हुए हरियाणा के पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़े बॉर्डरों पर पुलिस बल तैनात रहा। कई स्थानों पर किसान नेताओं और समर्थकों को एहतियातन नजरबंद या हिरासत में लिया गया।
सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जांच प्रक्रिया के कारण करीब चार किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही और दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। वहीं, अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू रहेगी।
उधर, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- PM आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेता हिरासत में
You may also like
-
PM आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेता हिरासत में
-
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक पास: अब शरिया नहीं, समान कानून लागू; सीएम मोहन यादव बोले- जो कहा, वो किया
-
CJP का संसद मार्च: लाठीचार्ज के बाद क्या निकला सरकार से हुई बैठक का नतीजा? आंदोलन का भविष्य क्या?
-
Haryana Border Sealed: किसानों का दिल्ली कूच! हरियाणा के 12 जिलों में पुलिस का सख्त पहरा
-
धोखेबाज है….. वेयर इज माई ट्रेन एप……!

