#politicswala report
मुंबई। पिछले 5 सालों से कंगना और जावेद अख्तर के बीच चल रहा मानहानि का केस आज खत्म हो गया। आज शुक्रवार को कंगना ने मुम्बई के बांद्रा कोर्ट में एक बयां दाखिल किया। जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘मेरी वजह से उन्हें (जावेद) जो असुविधा हुई, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।’ कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। कंगना ने लिखा, ‘आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि केस में सुलह कर ली है। जावेद जी बहुत अच्छे हैं और उन्होंने मेरी बतौर डायरेक्टर अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी हां कर दी है। कंगना ने कहा है आगे से वे इस तरह के बयां नहीं देंगी’। रनोट ने कहा, ‘उस समय बयान एक गलतफहमी के कारण दिया था। इसे मैं वापस लेती हूं।’ जावेद ने एक्ट्रेस के खिलाफ 2020 में मानहानि का केस किया था।
एक इंटरव्यू के दैरान कंगना ने ये कहा था कि जावेद ने फिल्म कृष 3 के दौरान उनसे राकेश रोशन और उनके परिवार से समझौता करने की बात कही थी।’ उस दौरान कंगना और रितिक के अफेयर को लेकर विवाद चल रहा था।
दरअसल कंगना रनोट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट, करण जौहर और जावेद अख्तर को सुसाइड गैंग कहा था। कुछ समय बाद कंगना ने एक दूसरे इंटरव्यू में जावेद अख्तर के लिए कहा था कि जब उनका और ऋतिक रोशन का विवाद हुआ था तो जावेद ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया था। उन्होंने कहा, ‘जावेद ने मुझसे कहा कि राकेश रोशन और उनका परिवार बहुत पावरफुल है। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगती हो तो तुम्हारे पास बचने के लिए कोई जगह नहीं होगी। वो तुम्हें जेल में डाल देंगे और तुम्हारे पास सुसाइड करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचेगा। वो ये बात कहते हुए काफी तेज चिल्ला रहे थे और मैं डर के मारे कांप रही थी।’ कंगना का बयान सामने आने के बाद जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 499 (मानहानि) के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी।
You may also like
-
सोनिया गांधी की किताब पर पेंगुइन इंडिया की सफाई, कहा- बाहरी दबाव नहीं था
-
अमित ठाकरे ने कॉलेज से हटवाई पीएम मोदी की तस्वीर, वीडियो वायरल
-
सीजेपी के मार्च पर SC का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार…
-
47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, काले शीशों और पर्दों की परदेदारी पर सवाल!
-
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, राहुल गांधी से मुलाकात के दावे पर सियासी बहस तेज!
